{"_id":"660b9b155055c7e7f905a2ed","slug":"kashi-vishwanath-dham-darshan-and-aarti-tickets-will-available-at-varanasi-airport-and-railway-station-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Help Desk: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर भी मिलेंगे बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन और आरती के टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Help Desk: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर भी मिलेंगे बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन और आरती के टिकट
Tue, 02 Apr 2024 11:20 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:20 AM IST
सार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और पर्यटन विभाग का हेल्प डेस्क एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे संचालित होगा। यहां से विश्वनाथ धाम में दर्शन और आरती का टिकट बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर आने वाले पर्यटकों को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मंदिर प्रशासन पर्यटन विभाग के सहयोग से एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क का संचालन करेगा। इस हेल्प डेस्क से 24 घंटे बाबा विश्वनाथ के दर्शन और आरती के लिए टिकट की बुकिंग हो सकेगी।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दर्शन और बनारस भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर प्रशासन ने ये पहल की है। इसके तहत एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर पर्यटन विभाग और मंदिर प्रशासन के सहयोग से 24 घंटे चलने वाले हेल्प डेस्क की शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। यहां से सुगम दर्शन के साथ ही आरती के टिकट बुक हो सकेंगे। इसके साथ ही सारनाथ और आसपास के जगहों के लिए भी बुकिंग करा सकेंगे। वहीं, रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बंद पड़े हेल्प डेस्क को भी इसी सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। एयरपोर्ट और रेलवे के अधिकारियों से इस पर वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर मंदिर व पर्यटन विभाग के सहयोग से हेल्प डेस्क की शुरुआत की जा रही है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु हेल्प डेस्क से 24 घंटे टिकट बुक करा सकेंगे। - विश्वभूषण मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी।