फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham: Baba's vault has gone from lakhs to crores

काशी विश्वनाथ धाम : लाख से करोड़ी हुई बाबा की तिजोरी

Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham: Baba's vault has gone from lakhs to crores
श्री काशी विश्वनाथ धाम में देश और दुनिया के शिव भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे धाम की आय में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। 2021 अप्रैल और मई में बाबा की आय लाखों में थी, जो कि आनंद वन के विस्तारित और सुंदरीकरण के बाद करोड़ों में पहुंच गई है।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य स्वरूप में आने के बाद काशी में पर्यटकों की आमद में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। वहीं, धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से बाबा के चढ़ावे में भी बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल 2021 में 71 लाख का चढ़ावा आया था जबकि 2022 अप्रैल में 5 करोड़ 45 लाख का दान आया है। मई 2021 में 21 लाख की आमदनी हुई थी, जबकि मई 2022 में 3 करोड़ 24 लाख का चढ़ावा आया। खर्चों की बात करें तो 2021 अप्रैल व मई में क्रमश: 38 लाख व 76 लाख खर्च हुए थे। जबकि 2022 अप्रैल व मई में क्रमश: 31 लाख व 1 करोड़ 25 लाख खर्च हुए। इसमें वेतन, सामान्य, आकस्मिक आदि खर्च भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed