फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham 17 lakh 74 thousand devotees visited Baba in 42 hours

काशी विश्वनाथ धाम: 42 घंटे में 17 लाख 74 हजार भक्तों ने किए बाबा के दर्शन, 24 घंटे में संख्या ने बनाया रिकॉर्ड

Fri, 28 Feb 2025 01:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 28 Feb 2025 01:16 PM IST
सार

Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ धाम में 42 घंटे में 17 लाख 74 हजार भक्तों ने हाजिरी लगाई। 24 घंटे में श्रद्धालुओं की संख्या ने रिकॉर्ड बनाया नया। इस दौरान 11 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham 17 lakh 74 thousand devotees visited Baba in 42 hours
kashi vishwanath dham - फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

46 घंटा 45 मिनट तक लगातार अपने भक्तों को दर्शन देने के बाद बाबा विश्वनाथ ने विश्राम किया। महाशिवरात्रि से अनवरत शुरू हुए श्रद्धालुओं के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक ने बृहस्पतिवार की रात्रि में शयन आरती के साथ विराम लिया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। 24 घंटे में जहां 11 लाख 69 हजार 553 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया वहीं 42 घंटे यानी 27 फरवरी को रात नौ बजे तक 17 लाख 74 हजार 641 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ के दरबार में बृहस्पतिवार को भी श्रद्धालुओं की कतार अनवरत चलती रही। पिछले 24 घंटे से लगातार बैरिकेडिंग में श्रद्धालु एक-एक करके धाम की ओर बढ़ रहे थे। बुधवार को मंगला आरती में 2:15 बजे से बाबा विश्वनाथ के मंदिर के कपाट खुल गए थे।
विज्ञापन


आम श्रद्धालुओं को मंदिर में भोर में चार बजे से प्रवेश दिया गया। इसके बाद जो श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ वह अगले 46 घंटे 45 मिनट तक अनवरत चलता रहा। मंदिर के अधिकारी, सेवादार और कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्ट में मंदिर में तैनात किया गया था। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे तक छह लाख पांच हजार 88 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham 17 lakh 74 thousand devotees visited Baba in 42 hours
kashi vishwanath dham - फोटो : मंदिर प्रशासन
मंदिर के गर्भगृह से सड़क तक लगी सात किलोमीटर से अधिक लंबी कतार 36 घंटों तक बनी रही। इसके बाद कतार की लंबाई सिमटने लगी और मंदिर के साढ़े पांच किलोमीटर के दायरे में श्रद्धालुओं की कतार अनवरत बनी हुई थी। महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में एक दिन में दर्शन पूजन का नया रिकॉर्ड भी बन गया। 24 घंटे में 11 लाख 69 हजार 553 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए जो कि एक दिन में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। जबकि 2024 की महाशिवरात्रि में 10 लाख लोगों ने दर्शन किए थे।

सुबह से ही लगी थी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार महाशिवरात्रि के महापर्व पर सुबह 9 बजे तक 2 लाख 37 हजार भक्तों ने बाबा का दर्शन किया। दोपहर तीन बजे तक चार लाख 56 हजार और रात 10 बजे भक्तों का आंकड़ा 8 लाख 29 हजार तक पहुंच गया था। रात्रि 12 बजे श्रद्धालुओं की संख्या नौ लाख सात हजार 435 तक पहुंची। इसके बाद भोर में यह आंकड़ा 11 लाख 69 हजार 553 तक पहुंच गया। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि पिछले साल महाशिवरात्रि पर 24 घंटे में करीब 10 लाख भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया था। इस बार 24 घंटे में श्रद्धालुओं की संख्या 11 लाख 69 हजार के पार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed