फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kashi Vishwanath Corridor secured gyanvapi masjid too M Yasin said happiness among Muslims also for inauguration

विशेष बातचीत: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने से सुरक्षित हुई मस्जिद, एम यासीन बोले- लोकार्पण से मुस्लिमों में भी खुशी

Tue, 14 Dec 2021 09:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Dec 2021 09:33 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम का भव्य लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। लोकार्पण के बाद ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े सैयद एम यासीन ने कहा कि यह खुशी की बात है कि यहां काम अच्छा हुआ है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor secured gyanvapi masjid too  M Yasin said happiness among Muslims also for  inauguration
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के वक्त मस्जिद में जा रहे नमाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव सैयद एम यासीन ने कहा कि जितनी खुशी हिंदू भाइयों को हुई है, उतनी ही हम सभी को भी है। कहा कि जिस समय धाम का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर में थे, उस समय मस्जिद में नमाजी आ रहे थे।

विज्ञापन


एक तरफ अजान तो दूसरी ओर धाम के लोकार्पण का कार्य बड़े शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। यह खुशी की बात है कि यहां काम अच्छा हुआ है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से ज्ञानवापी मस्जिद की इंतेजामिया समिति के लोग भी खुश हैं। यासीन ने कहा कि कॉरिडोर बनने के बाद मस्जिद सुरक्षित हुई है।
विज्ञापन


जिस समय लोकार्पण हो रहा था, उस समय नमाजियों को मस्जिद जाने में कोई परेशानी नहीं हुई। अदालत में जो मुकदमे चल रहे हैं, वह चल ही रहे हैं। हम सभी मुकदमों का सामना करने के लिए तैयार हैं। अमर उजाला से बातचीत में सैयद एम यासीन ने कहा कि ज्ञानवापी एक ऐतिहासिक मस्जिद हैं और इसका प्रबंधन भी मुसलमानों की समिति के माध्यम से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः तस्वीरों में लोकार्पण: गेरुआ वस्त्र, गंगा स्नान, डमरू की डम-डम...कुछ इस भाव से पीएम मोदी ने समर्पित किया विश्वनाथ धाम

मस्जिद को लेकर कई विवाद अदालतों में

Kashi Vishwanath Corridor secured gyanvapi masjid too  M Yasin said happiness among Muslims also for  inauguration
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव सैयद एम यासीन - फोटो : अमर उजाला

खास बात यह है कि मस्जिद के लिए किसी भी तरह का कोई फंड सरकार से नहीं लिया जाता है। इसकी जरूरतें मुसलमानों से मिलने वाले पैसों से ही पूरी की जाती हैं। मस्जिद को लेकर कई विवाद भी अदालतों में चल रहे हैं।

इसी साल आठ अप्रैल को वाराणसी की एक अदालत ने मस्जिद के पुरातात्विक सर्वेक्षण का जो आदेश दिया था, उस पर बाद में हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। इसके अलावा एक मामले में फैसला सुरक्षित है।स्थानीय अदालतों में भी मुकदमा प्राथमिक स्तर पर है। इस तरह के मुकदमे से लोगों को राजनीतिक लाभ भी मिलता है। कुछ लोग इसके माध्यम से शोहरत हासिल करना चाहते हैं। हम सभी मुकदमों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
पढ़ेंः तस्वीरों में भव्यता: गले में रुद्राक्ष और हाथ में गंगाजल, देखिए भोले की भक्ति में डूबे पीएम मोदी का अंदाज

काशी के संत समाज में प्रसन्नता की लहर

Kashi Vishwanath Corridor secured gyanvapi masjid too  M Yasin said happiness among Muslims also for  inauguration
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण से काशी का संत समाज आह्लादित है। संतों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास से बाबा का धाम नूतन स्वरूप में प्रतिस्थापित हुआ है। द्वादश ज्योर्तिलिंग में प्रमुख आदिविश्वेश्वर के धाम की भव्यता प्राचीनता के साथ सनातनधर्मियों की आस्था का केंद्र होगा।

पढ़ेंः  पीएम मोदी बोले- काशी तो अविनाशी है, औरंगजेब आता है तो रक्षा के लिए शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं

Kashi Vishwanath Corridor secured gyanvapi masjid too  M Yasin said happiness among Muslims also for  inauguration
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : सोशल मीडिया।
काशी के बुद्धिजीवी और संगीतकार भी धाम के नए स्वरूप के दर्शन कर अभिभूत हैं।  सनातन धर्म के वैभव में काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण से उत्कर्ष का नया अध्याय लिखा गया है। काशी ही नहीं संपूर्ण सनातन धर्मियों के लिए गौरव का क्षण है। आने वाली पीढ़ियां इसको हमेशा याद रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed