फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath corridor Ganga view gallery and gate work started Manikarnika to Lalita Ghat seen will be change

काशी विश्वनाथ धाम: गंगा व्यू गैलरी और द्वार का काम शुरू, मणिकर्णिका से ललिता घाट तक बदेलगी सूरत

Fri, 01 Oct 2021 09:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 09:32 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम से सटे मणिकर्णिका घाट को संवारने की तैयारी है। बाढ़ के दौरान भी घाट की छत तक पहुंचने के लिए एक 100 मीटर के रैंप के लिए सर्वे शुरू कराया गया है। इसके साथ ही घाट पर शवदाह आदि की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath corridor Ganga view gallery and gate work started  Manikarnika to Lalita Ghat seen will be change
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

करोड़ों शिवभक्तों की आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ धाम से जुड़े ललिता और जलासेन घाट के साथ ही अब मणिकर्णिका घाट की भी सूरत बदलेगी। जलासेन और ललिता घाट पर गंगा व्यू गैलरी और भव्य द्वार का काम शुरू कर दिया गया है। महाश्मशान मणिकर्णिका की छत तक पहुंचने के लिए 100 मीटर के रैंप पर भी सहमति बन गई है।
विज्ञापन


उधर, काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को कंसलटेंट और कार्यदायी संस्था पीएसपी के निदेशकों के साथ मंदिर प्रशासन की अहम बैठक होगी। काशी विश्वनाथ धाम से सटे मणिकर्णिका घाट को संवारने की तैयारी है। बाढ़ के दौरान भी घाट की छत तक पहुंचने के लिए एक 100 मीटर के रैंप के लिए सर्वे शुरू कराया गया है। इसके साथ ही घाट पर शवदाह आदि की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


गंगा व्यू गैलरी से  स्वर्ण शिखर का नजारा
जलासेन और ललिता घाट की भव्यता के साथ ही मणिकर्णिका के मूल स्वरुप को संरक्षित करते हुए यहां सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इससे अलग काशी विश्वनाथ धाम परिसर में नक्काशीदार इमारतों के बीच दमक रहे स्वर्ण शिखर को गंगा घाट से दर्शन के लिए बनने वाली गंगा व्यू गैलरी की साइट पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंदिर परिसर के 12 भवनों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Kashi Vishwanath corridor Ganga view gallery and gate work started  Manikarnika to Lalita Ghat seen will be change
काशी विश्वनाथ धाम का भव्य नजारा - फोटो : अमर उजाला
जलासेन घाट के पंपिंग स्टेशन को अंडरग्राउंड करने के बाद अब वहां गंगा व्यू गैलरी के 12 वर्गमीटर हिस्से के प्लींथ को तैयार किया जा रहा है। उधर, मंदिर परिसर के 12 भवनों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि मणिकर्णिका घाट की छत पर 100 मीटर की रैंप बनाने की योजना है। इससे वहां पहुंचना ज्यादा आसान होगा। घाट के मूल स्वरुप को संरक्षित करते हुए वहां सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

विशेष क्षेत्र में भी सुविधाएं विकसित करेगा प्राधिकरण

काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र प्राधिकरण में शामिल मंदिर के पास के मोहल्लों में सुविधाएं विकसित करने का काम शुरू किया जाएगा। इसमें गलियों में सीवर की समस्या के समाधान के साथ ही गलियों को संवारा जाएगा। इसके लिए विशिष्ट क्षेत्र प्राधिकरण में सफाई व्यवस्था के साथ ही सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed