फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Corridor: Art and culture of Kashi will be reflected from entrance of the Dham 

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: धाम के प्रवेश द्वार से झलकेगी काशी की कला और संस्कृति

Tue, 29 Jun 2021 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Jun 2021 04:45 PM IST
सार

मंडलायुक्त ने मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही निर्माण कार्य को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का प्रवेश और निकास द्वार भव्य और अद्भुत होगा।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Art and culture of Kashi will be reflected from entrance of the Dham 
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम को भव्य और अद्भुत बनाने की कवायद निरंतर जारी है। कार्यदायी एजेंसी द्वारा निर्मित होने वाले धाम के प्रवेश और निकास द्वार से काशी की कला, संस्कृति और अध्यात्म के दर्शन होंगे। मंडलायुक्त ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कार्यों की समीक्षा भी की।

विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के प्रवेश और निकास द्वार की भव्यता देखकर ही पूरे धाम की भव्यता का अहसास हो जाएगा। प्रवेश द्वार के दर्शन ही काशी, भगवान शिव और उनकी नगरी के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर का जायजा लिया और समीक्षा के दौरान अधिकारियों व कार्यदायी एजेंसी से प्रवेश व निकास द्वार की भव्यता को लेकर सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम का प्रवेश द्वार बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को धाम की भव्यता का अहसास भी कराएगा। इसके साथ ही उन्होंने सावन की तैयारियों के बारे में भी चर्चा की। काशी विश्वनाथ धाम का 56 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। वहीं प्रवेश और निकास द्वार का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावन में जलाभिषेक के लिए काशी आएंगे अखिलेश
सावन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने काशी आएंगे। सोमवार को काशी विश्वनाथ दल के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने सावन में जलाभिषेक के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया तो उन्होंने भी सहर्ष इसे स्वीकार कर लिया। प्रतिनिधिमंडल के जंत्रलेश्वर यादव ने बताया कि 1952 से स्व. तेजू सरदार ने जलाभिषेक की परंपरा शुरू की थी। इस दौरान जंत्रलेश्वर यादव, रजनी जायसवाल, विनय जायसवाल, नैना परमार और महेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed