फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Baba's easy darshan can be done for three hundred rupees only what is the procedure

Kashi Vishwanath: तीन सौ रुपये में कर सकते हैं बाबा के सुगम दर्शन, लाइन में खड़े होने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Sat, 03 Dec 2022 10:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला (एक्सक्लूसिव), वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला (एक्सक्लूसिव), वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 03 Dec 2022 10:14 AM IST
सार

तीन सौ रुपये का टिकट कटाकर बाबा विश्वनाथ का सुगम दर्शन कर सकते हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह इंतजाम किए गए हैं। 13 दिसंबर 2018 से ही मंदिर में सुगम दर्शन की व्यवस्था चल रही है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Baba's easy darshan can be done for three hundred rupees only what is the procedure
बाबा दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ के साथ काशी में 33 कोटि देवता भी निवास करते हैं। भगवान शिव को मानने वाला शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन की कामना ना रखता हो। दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी में गंगा के तट पर स्थित श्री काशी विश्वनाथ का मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

विज्ञापन

Kashi Vishwanath Baba's easy darshan can be done for three hundred rupees only what is the procedure
काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
तीन सौ रुपये में कर सकते हैं सुगम दर्शन
तीन सौ रुपये का टिकट कटाकर बाबा विश्वनाथ का सुगम दर्शन कर सकते हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह इंतजाम किए गए हैं। 13 दिसंबर 2018 से ही मंदिर में सुगम दर्शन की व्यवस्था चल रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से शुरू की गई सुगम दर्शन सेवा के तहत तीर्थयात्री को विशेष सुविधा दी जाती है। तीन सौ रुपये के टिकट के एवज में उनको ले जाकर दर्शन कराया जाता है और यात्री को लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती है। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद भी दिया जाता है। सुगम सेवा में लॉकर की भी सुविधा दी जाती है, श्रद्धालु 10-15 मिनट में दर्शन कर लेते हैं। सुगम दर्शन के यात्रियों के लिए निशुल्क शास्त्री साथ में जाता है और सुगम दर्शन के टिकटधारियों के लिए आम श्रद्धालुओं की भीड़ से अलग कतार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed