फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishvnath

बाबा के गौने पर रार, आयोजन पर बंटा परिवार

Thu, 13 Feb 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
kashi vishvnath
वाराणसी। काशी विश्वनाथ की वर्षो पुरानी विवाह परंपरा पर इस बार रार मच गया है। शहर के आध्यात्मिक और अनूठे आयोजन पर पूर्व महंत परिवार बंट गया है और इनमें पंचबदन प्रतिमा को लेकर खींचतान मच गई है। पूर्व महंत का आवास क्षतिग्रस्त होने के बाद मंदिर परिसर में रखी गई पंचबदन प्रतिमा अचानक एक परिवार में चली गई और बाबा सिंहासन दूसरे परिवार में तैयार कराया जा रहा है। दोनों ही परिवार सामंजस्य बनाने को तैयार नहीं है। ऐसे में 13 फरवरी से शुरू होने वाली परंपरा पर ही संशय खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल, काशी विश्वनाथ परिसर में स्थित पूर्व महंत डा. कुलपति तिवारी का आवास अधिग्रहित कर लिया गया है। अचानक उनके घर के क्षतिग्रस्त होने के कारण पंचबदन प्रतिमा को मंदिर परिसर में रखवा दिया गया था। मलबे से निकले बाबा के सिंहासन को नए सिरे से तैयार कराया जा रहा है। उधर, मंदिर परिसर से पंचबदन प्रतिमा निकलकर पूर्व महंत डा. कुलपति तिवारी के भाई लोकपति तिवारी के आवास पर पहुंच गई है। लोकपति तिवारी इस प्रतिमा और आयोजन पर अपना अधिकार बता रहे हैं और किसी भी सूरत में प्रतिमा देने को तैयार नहीं है। वो सभी आयोजन अपने आवास से कराना चाहते हैं। जबकि पूर्व महंत कुलपति तिवारी इस परंपरा पर अपना अधिकार बता रहे हैं और प्रतिमा वापसी के लिए अड़े हैं। परंपरा के अनुसार बृहस्पतिवार को पंचबदन प्रतिमा की पूजा अर्चना शुरू होगी। रंगभरी एकादशी को बाबा का गौना होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed