फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith

काशी विद्यापीठ के गंगापुर कैंपस में छात्रों ने की तालाबंदी

Tue, 15 Oct 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गंगापुर के विभूति नारायण सिंह परिसर में छात्रों ने सोमवार को मुख्य परिसर में तालाबंदी कर नारेबाजी की। छात्रों ने परिसर के कर्मचारियों और शिक्षकों को अंदर घुसने नहीं दिया और क्लास भी नहीं चलने दी। गंगापुर कैंपस में छात्रों द्वारा तालाबंदी की सूचना पर काशी विद्यापीठ कैंपस में भी अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर कुलपति ने चीफ प्रॉक्टर को मौके पर भेजा। छात्रों का कहना था कि विभूति नारायण सिंह परिसर गंगापुर में बीएससी कृषि के लिए छात्रों का प्रवेश ले लिया गया, लेकिन न तो बैठने की व्यवस्था हुई और न हीं अध्यापन के लिए शिक्षकों की नियुक्ति हो पाई है। तालाबंदी कर धरने पर बैठे छात्र कुलपति को वार्ता के लिए बुलाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

दोपहर में चीफ प्रॉक्टर डॉ. चतुर्भुज तिवारी मौके पर पहुंचे। छात्रों ने उन्हें 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसके बाद छात्रों का धरना समाप्त हुआ। परिसर प्रतिनिधि निशांत ने बताया कि गंगापुर परिसर में समस्याओं का अंबार लगा है, लेकिन इसके समाधान पर विश्वविद्यालय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। गंगापुर कैंपस में हॉस्टल बना है, जिसमें कर्मचारी तथा अन्य लोग रहते हैं इसे छात्रों को आवंटित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की समुचित व्यवस्था न होने से आए दिन यहां से साइकिल चोरी होती है। छात्रों ने परिसर में संचालित हो रहे कैंटीन को अकारण बंद किए जाने का भी मामला उठाया। इस दौरान अंकिता तिवारी, राहुल यादव, राज गौरव, बृजेश शर्मा, अश्वनी सिंह, मनोहर सिंह, अंकित सिंह, सोनू सोनकर, रोशन पटेल, आयुष प्रजापति, इंद्रजीत पटेल, अमित पटेल, शिवम शुक्ला ,राकेश पटेल ,अतुल कुमार ,दिव्यांशु दुबे, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed