फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith varanasi convocation in closed room For first time in the history of 100 years know reason for this decision

काशी विद्यापीठ: सौ साल के इतिहास में पहली बार बंद कमरे में होगा दीक्षांत समारोह, जानिए इस फैसले का कारण

Thu, 30 Dec 2021 10:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Dec 2021 10:44 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 43वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे। पहले दस दिसंबर को होने वाला समारोह अब अगले महीने तीन जनवरी को आयोजित है। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith varanasi convocation in  closed room For first time in the history of 100 years know reason for this decision
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सौ साल के इतिहास में पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन बंद कमरे में होगा। 43वें दीक्षांत समारोह का आयोजन पहली बार गांधी अध्ययन पीठ के सभागार में किया जाएगा। छात्रों के हंगामे को देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


छात्रसंघ के विवाद के कारण पूरे आयोजन के लिए खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।  दीक्षांत समारोह तीन जनवरी को है। बुधवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने दीक्षांत समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। समितियों से तैयारियों बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन


सभागार की क्षमता बेहत कम
मुख्य अतिथि गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरएस दुबे और विशिष्ट अतिथि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल होंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। सूत्रों का कहना है कि सौ साल के इतिहास में पहला मौका है जब दीक्षांत समारोह सभागार में होगा। सभागार की क्षमता विश्वविद्यालय के अनुसार बेहद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभागार में मेरिट में पहले नंबर पर आने वाले विद्यार्थियों को ही जगह मिलेगी। परिसर में जगह-जगह टेलीविजन स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण किया जाएगा। तैयारियों के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक पिछड़ा हुआ है और अभी तक आमंत्रण कार्ड नहीं छापे गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि गांधी अध्ययन पीठ सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed