काशी विद्यापीठ : बैक पेपर एवं श्रेणी सुधार परीक्षा 18 से, पांच जिलों के 343 महाविद्यालयों में होंगी परीक्षाएं
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बैक पेपर और श्रेणी सुधार की परीक्षाएं 18 से 28 जनवरी तक चलेंगी। समय सारिणी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बैक पेपर और श्रेणी सुधार की परीक्षा के लिए समयसारिणी की घोषणा हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर समेत पांचों जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं 18 से 28 जनवरी तक चलेंगी। समय सारिणी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही और सोनभद्र के संबद्ध 343 महाविद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जनसपंर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि परीक्षा में प्रश्न पत्रों का बहिष्कार अनुशासनहीनता मानी जाएगी। किसी परीक्षार्थी की परीक्षा छूट जाने की दशा में पुन: परीक्षा नहीं कराई जाएगी।
कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से होगा पालन
परीक्षा भवन में मोबाइल फोन एवं किसी प्रकार का अनुचित साधन का इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं के अंदर अथवा बाहर किसी भी प्रकार का अनावश्यक चिन्ह लगाना भी प्रतिबंधित है तथा रंगीन स्केच पेन या मार्कर पेन का प्रयोग नहीं करना है। छात्रों को केवल नीले एवं काले रंग के पेन का इस्तेमाल करना होगा। शासन द्वारा जारी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
22 पाठ्यक्रमों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा दाखिला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 22 पाठ्यक्रमों में अब सीधे दाखिला होगा। छात्र इसके लिए 11 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। कुलसचिव ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसमें बी म्यूज, एमए हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, एमए ससटेनेबल रुरल डेवलपमेंट, एमएफए स्क्ल्पचर, कन्नड़ रेगुलर, डिप्लोमा इन कर्मकांड, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन, साइकोथेरेपी काउंसिलिंग एंड गाइडेंस, एचआरडी, डिप्लोमा इन ड्रामा, पीजी डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगा, एमलिब समेत 22 पाठ्यक्रम हैं।
विद्यापीठ में छात्रावास आवंटन 17 से 20 तक
मुख्य गृहपति प्रो. राजेश कुमार मिश्र का कहना है कि रसीद की छाया प्रति संबंधित छात्रावास के कार्यालय में देने के उपरांत कक्ष आवंटन किया जाएगा। डिप्लोमा तथा शोधार्थियों के लिए छात्रावास शुल्क जमा करने की तिथि 20 जनवरी तक और कक्ष आवंटन 17 से 20 जनवरी तक होगा।
पुराने छात्र जो स्नातक कक्षाओं में अध्ययनरत हैं उनकी काउंसिलिंग 18 से शुरू होकर 21 जनवरी तक चलेगी। छात्रावास आवंटन के लिए छात्रों को छह हजार रुपये जमा करने होंगे। एक फरवरी से 31 मई तक प्रति छात्र 8800 रुपये देने होंगे। उक्त तिथि एवं समय के अनुसार संबंधित छात्र आवंटन के समय अपने अभिभावक के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।