फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Student Union Election on 19 april after Four months of nomination 10 thousand students will vote for four major posts

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव: नामांकन के चार माह बाद 19 को 10 हजार छात्र करेंगे मतदान, चार प्रमुख पदों पर 14 प्रत्याशी

Sun, 17 Apr 2022 11:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Apr 2022 11:26 AM IST
सार

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव 19 अप्रैल को है। इस बार चार प्रमुख पदों पर 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा पांच संकाय प्रतिनिधि के लिए 10 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Student Union Election on 19 april  after Four months of nomination 10 thousand students will vote for four major posts
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारी - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नामांकन के चार माह बाद हो रहे मतदान के लिए 23 बूथ बनाए गए हैं। लगभग दस  हजार विद्यार्थी चार प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह नौ से दो बजे तक होगा और मतगणना 3.30 बजे से शुरू होगी। छात्रसंघ के चार और संकाय प्रतिनिधि के पदों पर 24 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए संकाय अध्यक्षों की सात सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम भी बनाई गई है।  जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि मतदान और मतगणना में के लिए अध्यापकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। सभी को एक घंटे पूर्व मतदान स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

नोटा का भी विकल्प मिलेगा

चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि ओएमआर पर आधारित मतपत्र में छात्रों को गोला भरना होगा। नोटा का भी विकल्प मिलेगा। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा तथा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। चार प्रमुख पदों पर 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पदों पर चार-चार तथा महामंत्री पर दो प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा पांच संकाय प्रतिनिधि के लिए 10 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिसंबर 2021 को जारी हुई थी अधिसूचना

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव  के लिए 14 दिसंबर 2021 को अधिसूचना जारी की गई थी। 17 दिसंबर को नामांकन व 24 दिसंबर 2021 को मतदान होना था। ऑनलाइन नामांकन भी विद्यापीठ ने करा लिया था। वैध-अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर 20 दिसंबर 2021 की शाम अगले आदेश तक के लिए चुनाव स्थगित करना पड़ा।

छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रत्याशी शशि प्रकाश चंदन ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी थी। उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन की स्वीकृति से चुनाव की तिथि घोषित करने का निर्देश दिया था। इस प्रकार नामांकन के चार माह बाद विद्यापीठ प्रशासन मतदान करा रहा है।

छात्रसंघ चुनाव के कारण टलीं परीक्षाएं

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के कारण परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया गया है। 19 अप्रैल को होने वाली हिंदी, अर्थशास्त्र, भूगोल एवं गणित स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 21 को होंगी। साथ ही एमबीए की 18 से 20 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाएं 21 से 23 अप्रैल तक होंगी।

यूजी प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 से
वाराणसी। विद्यापीठ में बीबीए, बीएससी (टेक्सटाइल एंड हैंडलूम), एमसीए, पीजीडीसीए की प्रथम, बीए, बीएससी, बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन, बीएफए, बीम्यूज की प्रथम व तृतीय और बीकॉम की प्रथम तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी। समयसारिणी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

राजनीति विज्ञान विभाग का हेल्पलाइन नंबर जारी
वाराणसी। राजनीति विज्ञान विभाग में विभागीय सूचना प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यभान प्रसाद ने बताया कि छात्र विभाग से संबंधित सूचनाएं मोबाइल नंबर 9838195380 एवं 7860289620 पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक प्राप्त कर सकेंगे। सूचना सहायता प्रकोष्ठ में डॉ. रेशम लाल को संयोजक और डॉ. विजय कुमार व डॉ. निधि सिंह को सदस्य बनाया गया है।

एमएफए की प्रायोगिक परीक्षा अब 26 से 28 अप्रैल तक 
 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव के कारण ललित कला विभाग में एमएफए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर (चित्रकला, व्यवहारिक कला एवं मूर्तिकला) की प्रायोगिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। 18 से 20 अप्रैल तक होने वाली प्रायोगिक परीक्षा को स्थगित कर 26 से 28 अप्रैल 10.15 से शाम 4.15 के बीच में दो पालियों में कराने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed