फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Student leaders lock the administrative building on allegation of irregularities in hostel

Kashi Vidyapith: हॉस्टल आवंटन में गड़बड़ी के आरोप में छात्रनेताओं ने जड़ा प्रशासनिक भवन पर ताला, जमकर नारेबाज

Thu, 23 Feb 2023 09:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Feb 2023 09:37 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ में हॉस्टल आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत पर छात्रनेताओं ने प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया। छात्रनेताओं ने प्रशासनिक भवन के बाहर ही बैठकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Student leaders lock the administrative building on allegation of irregularities in hostel
काशी विद्यापीठ में हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हॉस्टल आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत पर छात्रनेताओं ने प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया। छात्रनेताओं ने प्रशासनिक भवन के बाहर ही बैठकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रनेताओं को अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह गड़बड़ी दूर कराने की मांग पर अड़े थे।

विज्ञापन


घंटों चली वार्ता के बाद गड़बड़ी दूर करने का आश्वासन मिलने पर छात्रनेताओं ने धरना समाप्त किया। गुरुवार सुबह काशी विद्यापीठ का प्रशासनिक भवन छात्रनेताओं की नारेबाजी से गूंज उठा। छात्रनेताओं ने प्रशासनिक भवन के गेट पर तालाबंदी करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छात्रनेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास आवंटन में पक्षपात और छात्रों के हितों की अनदेखी की गई है। दो सौ, चार सौ किलोमीटर से आकर यहां प्रवेश लेने वालों को छात्रावास आवंटन नहीं किया गया। जबकि दस-बीस किमी दूर रहने वालों को छात्रावास दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रनेताओं ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटन में वरीयता मिलनी चाहिए थी, लेकिन वह नहीं हुआ। घंटों हंगामे और नारेबाजी के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। चीफ प्रॉक्टर ने गलत तरीके से आवंटित छात्रावास को खाली कराकर उचित छात्र को छात्रावास दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रनेताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

चुनाव के लिए भूख हड़ताल पर बैठे छात्रनेता

हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रनेताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने छात्रनेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। मेडिकल की टीम ने भी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

बृहस्पतिवार को हरिश्चंद्र महाविद्यालय परिसर में आनंद मौर्य, राहुल सिंह एवं रवि गुप्ता ने भूख हड़ताल शुरू की है। वही शिवम पटेल, मोने कुमार एवं विक्के कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। छात्रनेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए लगातार आंदोलन हो रहा है, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रों का हंगामा

 हरिश्चंद्र महाविद्यालय के बावन बीघा परिसर में बीबीए के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रवेश द्वार पर हंगामा किया। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर आई पुलिस ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में महाविद्यालय प्रशासन से दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया।

तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। निदेशक डॉ. अभिजीत ने बताया कि बीबीए छात्रों की परीक्षा दिसंबर में हुई थी। काशी विद्यापीठ में केंद्र बनाया गया था। परीक्षा की सूचना देर से मिली। लिहाजा, तमाम छात्रों की परीक्षा छूट गई। अब छात्रों को फेल कर दिया गया है। छात्र बैक पेपर परीक्षा देने के लिए तैयार नहीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बात करके दोबारा परीक्षा दिलाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed