फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kashi Vidyapith entrance examination dates Changes after protest of students

Kashi Vidyapith: छात्रों के विरोध के बाद प्रवेश परीक्षा की तारीखें बदलीं, अब इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं

Wed, 03 Aug 2022 10:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Aug 2022 10:27 AM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षा की तारीखों में बदलाव करते हुए नई तिथि जारी की गई है। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith entrance examination dates Changes  after protest of students
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सात अगस्त से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के विरोध को देखते हुए प्रवेश परीक्षा की तारीखों में बदलाव करते हुए नई तिथि जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं पहले चार अगस्त से होनी थी।

विज्ञापन


इसके बाद छात्रों ने पांच अगस्त को एलएलबी और पीजी की प्रवेश परीक्षा की तारीखें एक होने के कारण बदलाव के लिए धरना प्रदर्शन किया था। उस समय विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को तारीखों को बदलने का आश्वासन भी दिया था। अब कुलसचिव ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सात, 13 और 14 अगस्त को होंगी। प्रवेश परीक्षा की समय सारिणी भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बताया कि छात्र प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से शाम तीन बजे तक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कार दीक्षा साप्ताहिक कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मानविकी संकाय में मंगलवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में संस्कार-दीक्षा साप्ताहिक कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संतोष कुमार सिंह रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही एवं सकारात्मक दिशा में ले जाने की आवश्यकता है। जीवन में अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए आत्मानुशासन पर विशेष जोर देने की जरूरत है। छात्रों में अनंत चिंतन की संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों को रामायण एवं महाभारत की कहानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मर्यादा को बनाए रखना चाहिए।
मानविकी संकायाध्यक्ष एवं इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो. योगेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुए छात्र एवं छात्राओं को संस्कार एवं चरित्र के बारे में बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed