फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth students will be exposed to NAAC evaluation process

Varanasi News: नैक मूल्यांकन प्रक्रिया से रूबरू होंगे काशी विद्यापीठ के छात्र

Fri, 12 Jan 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth students will be exposed to NAAC evaluation process
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में होने वाले नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया से छात्रों को रूबरू कराया जाएगा। साथ ही तैयारियों में भी शामिल किया जाएगा। छात्रों को स्वच्छता जैसे कार्यों से भी जोड़ा जाएगा। बृहस्पतिवार को राजभवन में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने विद्यापीठ में होने वाले नैक मूल्यांकन से पहले सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा की। कुलपति प्रो. एके त्यागी को कई जरूरी सुझावों पर अमल करने को कहा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय को 2004 में बी प्लस, 2012 में बी और 2018 में सी ग्रेड हासिल हुआ था, अब ग्रेड सुधारना चुनौती बनी है। कुलाधिपति ने नैक मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय में गठित टीम के सदस्यों से बिंदुवार जानकारी ली। कहा कि मूल्यांकन के लिए पहले से जानकारी, फोटो के साथ होनी चाहिए। अनावश्यक उल्लेख को हटाने और कागजात पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर को जरूरी बताया। कुलाधिपति ने कहा कि विद्यार्थियों को परिसर में हस्तनिर्मित वस्त्र बनाने, स्वच्छता अभियान जैसे अभियान से जोड़ना होगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का उपयोग भी काशी विद्यापीठ के छात्र कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed