फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth Students Union Election updates result candidates

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव परिणाम: एबीवीपी का सफाया, अध्यक्ष पद पर विमलेश ने दर्ज की जीत

Thu, 25 Feb 2021 06:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Feb 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth Students Union Election updates result candidates
मतदान के बाद छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम आ गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद की रेस समाजवादी पार्टी (सपा) के विमलेश यादव जीत गए हैं। वहीं, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) को दो सीटों में जीत मिली है। इनमें उपाध्यक्ष संदीप पाल और महामंत्री प्रफुल्ल पांडेय हैं। वहीं, पुस्तकालय मंत्री का चुनाव आशीष गोस्वामी जीत गए हैं, जो निर्दल उम्दमीदवार थे।

विज्ञापन


सुबह 9 बजे कड़ी सुरक्षा में शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे संपन्न हो गया था। इस दौरान कुल 48 फीसदी ही मतदान हुआ। मतदान की रफ्तार सुबह से ही बेहद धीमी रही। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह-सुुबह मतदाताओं की भीड़ काफी कम रही, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही छात्रों की भीड़ भी बढ़ने लगी। लेकिन मतदान 50 प्रतिशत के पार नहीं हुआ।
विज्ञापन


मतदान के लिए पहचान पत्र था जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए पहचान पत्र जांचने के बाद ही भीतर जाकर मतदान करने की अनुमति दी गई थी। काशी विद्यापीठ परिसर और गेट पर बैरिकेडिंग के साथ ही पूरी तरह सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही प्रत्याशी और समर्थक अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए गेट और परिसर के आसपास सक्रिय रहे। चुनाव अधिकारी प्रो केएस जायसवाल ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो गया।

Kashi Vidyapeeth Students Union Election updates result candidates
चुनाव के दौरान कुछ ऐसा था नजारा। - फोटो : अमर उजाला

मतदान सम्पन्न होने के डेढ़ घंटे बाद यानी दोपहर साढ़े 3 बजे से मतगणना शुरू हुई थी और परिणाम करीब 5 बजे तक आ गया। चुनाव में सिर्फ 4294 छात्रों ने मतदान किया। इनमें 2866 छात्र और 1428 छात्राओं ने मतदान किया। मतदाताओं की संख्या 9062 थी, जिसमें सिर्फ 47.38 फीसदी ही मतदान हुआ। मतदान के लिए कुल 23 बूध बनाए गए थे।
 

चार प्रमुख पदों पर ये प्रत्याशी थे मैदान में

अध्यक्ष पद पर- आलोक रंजन, शशिशेखर सिंह व विमलेश यादव  
उपाध्यक्ष- संदीप पाल, संजय कुमार यादव व शशिधर जायसवाल
महामंत्री- अभय शक्ति सिंह, अमन भारद्वाज व प्रफुल्ल पांडेय
पुस्तकालय मंत्री- अंकित वर्मा व आशीष गोस्वामी

एक नजर में-
मतदाता-  9062
छात्र- 5189
छात्रा-3873
बूथ-23

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed