फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth Students demand student union election sitting on dharna in varanasi

वाराणसी: काशी विद्यापीठ में चुनाव के लिए फिर धरने पर बैठे छात्र, छात्रों का आरोप केस दर्ज करने और जेल भेजने की मिल रही धमकी

Sat, 01 Jan 2022 12:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 Jan 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth Students demand student union election sitting on dharna in varanasi
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को छात्रसंघ के प्रत्याशी फिर से धरने पर बैठ गए। चुनाव की तारीख जल्द से जल्द घोषित करने के लिए शुरू हुए धरने की सूचना पर पहुंचे प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रत्याशियों संग छात्र प्रशासनिक भवन के सामने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग करने लगे। छात्रों का धरना समाप्त करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन छात्र देर शाम तक धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि कुलानुशासक प्रो. निरंजन सहाय, सुरक्षा अधिकारी सुभाष मिश्र छात्रों पर धरना समाप्त करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर हमने धरना समाप्त नहीं किया तो छात्रों पर मुकदमा करके जेल भेज देंगे।

विश्वविद्यालय के इस रवैये से हम सभी छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है। धरना प्रदर्शन के दौरान शशि प्रकाश चंद्रन, शिवजनक गुप्ता, अभिषेक सोनकर, कलीमुद्दीन, जंगबहादुर, नीरज, विनोद यादव, प्रियेशु यादव, प्रभु पटेल, गणेश राय, संजय यादव, रविंद्र पटेल, मोदनवाल, शुभम, दीपक, सोनाली पटेल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed