{"_id":"6323865d01a16815fc786131","slug":"kashi-vidyapeeth-released-the-entrance-exam-results-of-nine-courses-varanasi-news-vns6744120196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vidyapeeth entrance exam result: काशी विद्यापीठ में स्नातक के प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आया, ऐसे करें चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vidyapeeth entrance exam result: काशी विद्यापीठ में स्नातक के प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आया, ऐसे करें चेक
Fri, 16 Sep 2022 07:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 07:16 AM IST
सार
प्रवेश परीक्षा परिणाम में बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएससी एग्रीकल्चर, बीसीए, बीलिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बीए एलएलबी, बीएससी बायो व मैथ, बीकॉम तथा बीए पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में लंबे इंतजार के बाद स्नातक के नौ पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिए गए। दाखिले की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय के अनुसार, परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छात्र वेबसाइट से प्रवेश परीक्षा का परिणाम अपलोड कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा परिणाम में बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएससी एग्रीकल्चर, बीसीए, बीलिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बीए एलएलबी, बीएससी बायो व मैथ, बीकॉम तथा बीए पाठ्यक्रम शामिल हैं। विश्वविद्यालय में फिलहाल 16 विषयों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन आने के कारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 13 सितंबर से चल रही है, बाकी 13 पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
वहीं, 31 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं अगस्त में हुई थीं। एलएलएम प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ियों के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद छात्रों ने एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में भी गड़बड़ियों की शिकायत की थी।