फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth postponed the examinations of September 18 the date for submission of admission fee extended

वाराणसी : काशी विद्यापीठ की 18 सितंबर की परीक्षाएं स्थगित, प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी

Fri, 17 Sep 2021 06:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 06:31 PM IST
सार

एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर तृतीय प्रश्नपत्र, एमफिल राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान एवं इतिहास तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 23 सितंबर को होंगी। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth postponed the examinations of September 18 the date for submission of admission fee extended
mahatma gandh kashi vidyapeeth varanasi

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 18 सितंबर को होने वाली समस्त परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। शासन के आदेश पर दो दिन का अवकाश होने के कारण कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने नई तारीखों की घोषणा कर दी हैं। एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर तृतीय प्रश्नपत्र, एमफिल राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान एवं इतिहास तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 23 सितंबर को होंगी। 

विज्ञापन


डिप्लोमा कर्मकांड, पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी, नेचुरोपैथी एंड योग प्रथम सेमेस्टर, एनजीओ मैनेजमेंट एचआरडी, डिप्लोमा इन कन्नड़ द्वितीय खंड तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 23 सितंबर को अपने पूर्व निर्धारित समय से होंगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों की 18 सितंबर को होने वाली बीएमएस की परीक्षाएं 27 सितंबर को अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होंगी। शेष परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अगली कक्षाओं में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने की तिथि को 28 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। छात्रों ने वेबसाइट की समस्या को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तिथि को बढ़ाया है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि उक्त तिथि के बाद कोई विस्तार नहीं किया जाएगा। सभी छात्र कृपया समय से अपनी प्रवेश फीस जमा कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed