फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth: Now online applications will be able to be filled for the entrance examination till July 15

काशी विद्यापीठ :  प्रवेश परीक्षा के लिए अब 15 जुलाई तक भर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन 

Tue, 13 Jul 2021 08:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth: Now online applications will be able to be filled for the entrance examination till July 15
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध प्रवेश परीक्षा के साथ ही यूजी, पीजी में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे अभ्यर्र्थियों को 15 जुलाई तक आवेदन का मौका दिया गया है। कोरोना संक्रमण की वजह से ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को यह राहत देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में दाखिले के साथ ही शोध प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए सात जुलाई तक तिथि विस्तारित की गई थी। आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थी विश्वविद्यालय प्रशासन से तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि 14 और 15 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने और 17 जुलाई तक शुल्क जमा करने का आदेश जारी किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 17 जुलाई तक ही प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र वेबसाइट से ऑनलाइन प्रिंट किया जा सकेगा। उधर विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के मद्देनजर सभी कार्यालयों में 100 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में यहां कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed