फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth: Governor inaugurated the Faculty of Agricultural Sciences and Technology said transport agricultural technology from lab to land

काशी विद्यापीठ: राज्यपाल ने किया कृषि विज्ञान एवं तकनीकी संकाय का लोकार्पण, बोलीं- लैब से लैंड तक पहुंचाएं कृषि तकनीक

Wed, 06 Jan 2021 12:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Jan 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth: Governor inaugurated the Faculty of Agricultural Sciences and Technology said transport agricultural technology from lab to land
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने छात्रों, शिक्षकों और कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान करते हुए कहा कि कृषि तकनीक को लैब से निकालकर जमीन तक पहुंचाएं। कृषि छात्रों को संबोधित करते हुए कुलाधिपति ने कहा कि खेत ही उनकी असली प्रयोगशाला है।

विज्ञापन

कुलाधिपति बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के चौथे परिसर भैरव तालाब स्थित कृषि एवं तकनीकी संकाय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कृषि क्षेत्र में रसायनों के इस्तेमाल ने सेहत को खराब किया है।
विज्ञापन


देश आज जैविक खेती की तरफ बढ़ रहा है तो ऐसे में कृषि छात्र, कृषि विज्ञानी और अध्यापकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह जैविक खेती को जन-जन तक पहुंचाएं। कृषि विज्ञान संकाय से निकलने वाले छात्र पहले अपने खेतों से एक छोटी सी शुरुआत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घर में बताएं अपने गांव के किसानों को जागरूक करें। आपकी एक छोटी सी पहल आने वाले समय में एक वृहद स्वरूप लेगी, जब खेतों की सेहत सुधरेगी तब देश की सेहत में भी सुधार होगा।

कृषि क्षेत्र में अब बेटियां भी आगे आ रही हैं। यह आने वाले सुनहरे भविष्य का संकेत है। हर मां बाप से अपील है कि वह बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। बेटे और बेटियों में कोई भेद भाव नहीं करें। कुलपति प्रो टी एन सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह परिसर कृषि क्षेत्र में शोध केंद्र के तौर पर विकसित होगा। धन्यवाद कुलसचिव डॉ साहब लाल मौर्य ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed