फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth got fourth place in UP in All India Ranking

ऑल इंडिया रैंकिंग में काशी विद्यापीठ को मिला यूपी में चौथा स्थान

Fri, 12 Aug 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth got fourth place in UP in All India Ranking
इंडिया टुडे समूह के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की वार्षिक रैंकिंग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को उत्तर प्रदेश में चौथा व वाराणसी में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। पूरे देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी विश्विद्यालयों में काशी विद्यापीठ को 36वां स्थान प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय को मिली इस उपलब्धि से अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि इंडिया टुडे के नॉलेज पार्टनर और प्रतिष्ठित रिसर्च एजेंसी मार्केटिंग एंड डेवलपमेंट रिसर्च एसोसिएट (एमडीआरए) ने जनवरी 2022 और जुलाई 2022 के बीच इस सर्वेक्षण को पूर्ण किया है। इसमें ऑब्जेक्टिव रैंकिंग के दौरान एमडीआरए ने विश्विद्यालय की व्यापक और संतुलित खूबियों को करीने से तैयार किया। प्रदर्शन संकेतकों को पांच व्यापक मानकों प्रतिष्ठा, गवर्नेंस एकेडमिक, अनुसंधान उत्कृष्टता, बुनियादी ढांचे, रहने का अनुभव, व्यक्तित्व, नेतृत्व विकास और कॅरियर प्रगति तथा प्लेसमेंट को शामिल किया गया है। इसके अलावा कोविड महामारी के लिए विश्वविद्यालय की तैयारियों का भी आकलन किया गया, यह रैंकिंग विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए मौजूदा वर्ष के आंकड़ों के आधार पर की गई है। इसमें देश भर से 1047 विश्वविद्यालय शामिल हुए थे और इनमें 455 राज्य विश्वविद्यालय और 54 केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed