{"_id":"6112be0f8ebc3e751664f45d","slug":"kashi-vidyapeeth-annual-and-semester-examinations-postponed-due-to-floods-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बाढ़ की वजह से काशी विद्यापीठ की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बाढ़ की वजह से काशी विद्यापीठ की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित
Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
सार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर महाविद्यालयों के परिसर में भी पानी लग गया है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं को बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया है। 11 अगस्त और उसके बाद होने वाली सभी परीक्षाओं के टलने के बाद जल्द नई तिथियों का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर महाविद्यालयों के परिसर में भी पानी लग गया है। कुलसचिव सुनीता पांडेय ने बताया कि वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं। हालांकि एमबीबीएस की परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही होगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, परीक्षा को लेकर अगली तारीख आने में देरी भी हो सकती है। जब तक बाढ़ का पानी हटेगा नहीं परीक्षा कराना संभव नहीं है। ऐसे में जो परीक्षाएं टाली गई हैं उनके लिए नई तारीखों की घोषणा में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर महाविद्यालयों के परिसर में भी पानी लग गया है।