{"_id":"60ed4e518ebc3e651565a2f7","slug":"kashi-vidyapeeth-annual-and-semester-examinations-of-july-15-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: काशी विद्यापीठ की 15 जुलाई की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित, दूसरी तारीख आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: काशी विद्यापीठ की 15 जुलाई की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित, दूसरी तारीख आई सामने
Tue, 13 Jul 2021 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:56 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों की स्थगित परीक्षाएं अब 17 जुलाई को कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को स्थगित की गई हैं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में 15 जुलाई को होने वाली वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को स्थगित किया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि 15 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाली 15 जुलाई की परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। 15 जुलाई की स्थगित परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी परीक्षाएं अपने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार आयोजित कराई जाएंगी। बता दें कि काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षा में लगभग दो लाख से भी ज्यादा छात्र शामिल होंगे। वार्षिक परीक्षा में 1,39,274 और सेमेस्टर परीक्षा में 65,111 छात्र हैं। परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन