{"_id":"668dd80f88ae9cc2640aaef6","slug":"kashi-vidyapeeth-20401-applications-last-date-today-varanasi-news-c-20-vns1075-659105-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ : 20401 आवेदन, अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ : 20401 आवेदन, अंतिम तिथि आज
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि मंगलवार तक कुल 27770 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 20401 प्रवेशार्थियों ने प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है, लेकिन अब तक प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया है, वे 10 जुलाई की शाम तक अपना प्रवेश शुल्क अवश्य जमा कर दें। साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने अब तक प्रवेश आवेदन नहीं किया है, वे 10 जुलाई तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।
प्रो. संजय ने बताया कि जब तक प्रवेश प्रक्रिया चलती रहेगी, प्रवेश सेल के सभी सदस्य प्रवेशार्थियों की कठिनाइयों के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। साथ ही प्रवेश हेल्प डेस्क भी लगातार कार्य करता रहेगा। प्रवेशार्थी किसी भी कठिनाई के निराकरण के लिए काशी विद्यापीठ की वेबसाइट पर दिए गए हेल्प डेस्क के सदस्यों के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक भवन-1 में प्रवेश सेल के समन्वयक का कार्यालय स्थापित हो गया है, जहां प्रवेशार्थी स्वयं आकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं।