फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidvat Parishad prepared Lori in Sanskrit to wake up Lord Shri Ram BHU girl students gave voice

Ram Mandir: संस्कृत में विशेष लोरी की धुन पर जागेंगे रामलला, काशी विद्वत परिषद ने किया है तैयार

Sun, 14 Jan 2024 06:10 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jan 2024 06:10 PM IST
सार

काशी विद्वत परिषद ने रामलला के लिए संस्कृत में लोरी तैयार की है। इसे बीएचयू मंच कला संकाय की छात्राओं के स्वर में रिकॉर्ड किया गया है। अब परिषद का अष्टदल मंडल 19 को जनवरी को लेकर अयोध्या पहुंचेगा। 

विज्ञापन
Kashi Vidvat Parishad prepared Lori in Sanskrit to wake up Lord Shri Ram BHU girl students gave voice
रामलला - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तिष्ठ वत्स श्रीराम, स्वपनं न हि ते कर्म। विभूषं पश्म प्रत्यूषं गायति मंगलगीतम्... की धुन पर रामलला देश के कल्याण के लिए जागृत होंगे। काशी विद्वत परिषद ने संस्कृत में भगवान की इस लोरी को तैयार किया है। विद्वत परिषद का अष्टदल मंडल 19 जनवरी को इसे लेकर अयोध्या पहुंचेगा। बीएचयू की छात्राओं ने इसे स्वर दिया है।

विज्ञापन


श्री काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि भगवान रामलला को जगाने के लिए काशी विद्वत परिषद ने संस्कृत में लोरी तैयार कराई है। बीएचयू मंच कला संकाय की छात्राओं के स्वर में इसे रिकॉर्ड किया गया है। लोरी को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। भगवान के जागरण के इस गीत को काशी विद्वत परिषद के विद्वानों ने मंथन के बाद तैयार किया है।
विज्ञापन


प्रो. द्विवेदी ने बताया कि भगवान विश्वनाथ से रामजी का नाता पूज्य पूजक भाव का है। रामजी के आराध्य भगवान विश्वनाथ हैं। काशी विद्वत परिषद की ओर से रामजी को चांदी का बिल्व पत्र, वस्त्र, जानकीजी के लिए साड़ी, चुनरी और अन्नपूर्णा जी का कुमकुम, मोती की मालाएं भी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी सामग्री रविवार को अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती के संयोजन में बाबा विश्वनाथ को समर्पित की गई और इसे विद्वत परिषद का अष्टमंडल इसे लेकर 19 को अयोध्या जाएगा। इसी लोरी से रामलला को जगाया जाएगा। 

प्रो. द्विवेदी ने बताया कि राम धर्म के साक्षात विग्रह हैं, उनकी विग्रह की अर्चना भगवान विश्वनाथ ने भी स्वयं की है। भगवान शिव को समर्पित बिल्व पत्र समस्त विघ्नों का नाश करेगा। रामलला के बालस्वरूप के के पास यह रखा जाएगा।


अष्टमंडल में प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, अध्यक्ष, प्रो. रामचंद्र पांडेय, प्रो. गोपबंधु मिश्र, प्रो. विनय कुमार पांडेय, प्रो. रामनारायण द्विवेदी, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed