फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Telugu Sangamam to begin on August 28 over 2,000 people to participate in Varanasi

Kashi Telugu Sangamam: 28 अगस्त से लोक परंपराओं का दिखेगा संगम, 2000 से अधिक लोग होंगे शामिल

Tue, 21 Jul 2026 07:39 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Jul 2026 07:39 AM IST
सार

Varanasi News: 28 अगस्त से काशी तेलुगु संगमम् की शुरुआत होगी। इस दौरान भाषाओं, साहित्य, कला, संगीत, नृत्य एवं लोक परंपराओं का संगम दिखेगा। देशभर से 2000 से अधिक प्रतिनिधि व प्रतिभागी शामिल होंगे। 
 

विज्ञापन
Kashi Telugu Sangamam to begin on August 28 over 2,000 people to participate in Varanasi
काशी तेलुगु संगमम् (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिलीला फाउंडेशन की ओर से 28 से 31 अगस्त तक काशी में चार दिवसीय काशी तेलुगु संगमम् का भव्य आयोजन होगा। इसमें भारतीय भाषाओं, साहित्य, कला, संगीत, नृत्य एवं लोक परंपराओं का विराट संगम देखने को मिलेगा। देशभर से 2000 से अधिक प्रतिनिधि व प्रतिभागी इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन


आदिलीला फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय, सिकरौल में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. वकुलाभरणम् कृष्ण मोहन राव, फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. एस. आदिनारायण तथा हृदयनारायण पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि काशी तेलुगु संगमम् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र प्रथम के मंत्र तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प से प्रेरित एक राष्ट्रीय सांस्कृतिक अभियान है। इसका उद्देश्य उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं भावनात्मक एकात्मता को सुदृढ़ बनाना तथा काशी की आध्यात्मिक विरासत और तेलुगु समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के बीच सशक्त संवाद स्थापित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोजन में देशभर की विभिन्न भारतीय भाषाओं के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक, चिंतक, शोधकर्ता, सांस्कृतिक हस्तियां और कला साधक भाग लेंगे। इस दौरान कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम सहित विभिन्न शास्त्रीय नृत्य परंपराओं के प्रतिष्ठित गुरु और कलाकारों के साथ देश के विभिन्न राज्यों की लोककलाओं एवं लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संपूर्ण आयोजन पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार होगा। विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। साथ ही देशभर के साहित्यकारों, कलाकारों, शिक्षाविदों, सांस्कृतिक संस्थाओं तथा समाज के सभी वर्गों से इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed