फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangmam Anurag Thakur said two ancient cultures meeting through literature culture and sports

Kashi Tamil Sangmam: अनुराग ठाकुर बोले- साहित्य, संस्कृति और खेल से हो रहा दो प्राचीन संस्कृतियों का मिलन

Mon, 12 Dec 2022 12:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Dec 2022 12:18 PM IST
सार

 काशी तमिल संगमम खेल महोत्सव के तहत आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम फासले की दूरी और भाषा के दूरी को मिटा रहा है।

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangmam Anurag Thakur said two ancient cultures meeting through literature culture and sports
टेबल टेनिस खिलाड़ियों से मिलते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी तमिल महोत्सव में साहित्य, संस्कृति, खेल एवं अन्य विधाओं के माध्यम से दो प्राचीन संस्कृतियों का मिलन हो रहा है। ठाकुर ने यह बात सोमवार को काशी तमिल संगमम खेल महोत्सव के तहत आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कही।  उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में साहित्य और संस्कृति के कार्यक्रम हुए। साथ ही खेलकूद के माध्यम से उत्तर और दक्षिण को जोड़ने का काम, काशी से तमिलनाडु को जोड़ने का काम हो रहा है। जो हमारी हजारों वर्ष पुरानी परंपरा को दर्शाता है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जो भव्य आयोजन हो रहा है उसके जरिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की कल्पना को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के मन में जो उत्साह देखा जा रहा है ऐसा ही उत्साह वहां से आने वाले हर दल के लोगों में देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


तमिलनाडु के लोगों को काशी विश्वनाथ दर्शन का अवसर तो मिल ही रहा है। साथ ही यहां की कला, संस्कृति से भी परिचय हो रहा है। जो सभी के लिए गर्व की बात है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय किया और स्वयं टेबल टेनिस खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल की आधारभूत संरचना तेजी से हो रही मजबूत

Kashi Tamil Sangmam Anurag Thakur said two ancient cultures meeting through literature culture and sports
सिगरा स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी तमिल संगमम फासले की दूरी और भाषा के दूरी को मिटा रहा है। सिगरा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद खेल मंत्री ने कहा कि वाराणसी के साथ-साथ देश के अंदर खेल की आधारभूत संरचना को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के खेल और स्वास्थ्य के लिए भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। इससे पहले सोमवार सुबह अनुराग ठाकुर ने काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed