{"_id":"63770ef218742350960c3b37","slug":"kashi-tamil-sangamam-pm-modi-is-keeping-a-close-watch-on-every-preparation-said-event-should-be-historical","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashi tamil sangamam: पीएम मोदी रख रहे हर तैयारी पर पैनी नजर,बोले- 'सरकारी नहीं इसे काशी का महोत्सव बनाया जाए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi tamil sangamam: पीएम मोदी रख रहे हर तैयारी पर पैनी नजर,बोले- 'सरकारी नहीं इसे काशी का महोत्सव बनाया जाए'
Fri, 18 Nov 2022 10:20 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:20 AM IST
सार
काशी तमिल संगमम को लेकर वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर वर्चुअल संवाद किया। बोले- इस पूरे आयोजन को सरकारी की बजाय पूरी काशी का महोत्सव बनाया जाए।
विज्ञापन
सूरत में सभा को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
दक्षिण और उत्तर की संस्कृति के एकाकार के अद्भुत क्षण (काशी तमिल संगमम) को लेकर वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्साहित हैं। हर तैयारी पर उनकी नजर है। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मेरी काशी में पुरातन आध्यात्मिक संस्कृति के मिलन के क्षण को ऐतिहासिक बनाया जाए
विज्ञापन
अतिथियों का ऐसा हो स्वागत कि पूरी दुनिया देखें
वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेवा और सत्कार का भाव रखने वाली काशी में तमिलनाडु और वहां से आने वाले अतिथियों का ऐसा स्वागत हो कि पूरी दुनिया उसकी साक्षी बने। तमिलनाडु और काशी की सांस्कृतिक विरासत के मिलन के इस अनूठे आयोजन में मेहमानों को पूरा सत्कार मिले। आतिथ्य परंपरा के अनुसार हम आने वाले अतिथियों को पूरा सम्मान दें और वहां की परंपराओं से काशी को जोड़ने का प्रयास करें।
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम की होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी नहीं काशी महोत्सव बनाया जाय
इस पूरे आयोजन को सरकारी की बजाय पूरी काशी का महोत्सव बनाया जाए। इसके लिए काशी के सभी वर्गों का आयोजन से जुड़ाव और वहां से आने वाले अतिथियों को काशी की लघु भारत संस्कृति से जोड़ने के अनूठे आयोजन किए जाएं।
इस दौरान पीएम मोदी को एक महीने के काशी तमिल संगमम के आयोजन की पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद मुख्य सचिव डॉ. दुर्गा शंकर मिश्रा ने वाराणसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूली बच्चों को इस आयोजन से जोड़ा जाए। इसमें हर दिन सांस्कृतिक आयोजनों में काशी के लोगों की सहभागिता कराई जाए। काशी के लोग तमिल संस्कृति को जाने और अतिथियों को काशी से जोड़ने का प्रयास करें।