फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi son became army lieutenant in Chennai, posted in Sikkim

काशी का लाल चेन्नई में बना सेना का लेफ्टिनेंट, सिक्किम में हुई तैनाती

Sat, 21 Nov 2020 03:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Nov 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Kashi son became army lieutenant in Chennai, posted in Sikkim
राम बुझारत यादव। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना में वाराणसी के चोलापुर के एक लाल को सेना को लेफ्टिनेंट पद पर तैनाती मिली है। इशकी जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। कोरोना की वजह से माता और पिता पुत्र के स्टार खोलने के लिए चेन्नई नहीं जा पाए लेकिन, घर से ही लाइव टेलीकास्ट को देखकर गर्व महसूस किया।

विज्ञापन

चोलापुर ब्लॉक के बेला (धर्मपुर) गांव के रहने वाले राम बुझारत यादव बरेली में सेना पुलिस में सूबेदार हैं। इन दिनों छुट्टी में वे अपने घर धर्मपुर आए हैं। बुझारत यादव का पुत्र दिवाकर सिंह यादव को शनिवार को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर पोस्टिंग करते हुए 2 स्टार लगाकर उन्हें भारतीय सेना की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन



उनकी पोस्टिंग सिक्किम में कर दी गई है। दिवाकर सिंह यादव अपने घर धर्मपुर बेला में अपने परिजनों से मुलाकात और आशीर्वाद लेने के लिए 23 नवंबर को आ रहे हैं। इसके बाद सिक्किम में सेना की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम बुझारत यादव ने बताया कि दिवाकर यादव कक्षा 1 से लेकर 3 तक की शिक्षा वाराणसी के चोलापुर में ग्रहण की। 6 से 8 तक की शिक्षा मथुरा में और 9 से ग्रेजुएशन की शिक्षा बेंगलुरु में ग्रहण की। सेना के उच्च पद पर जाने के लिए दिवाकर सिंह यादव लगातार पढ़ाई से लेकर भाग दौड़ कर मेहनत करते थे। इसकी वजह से वह आज सेना का लेफ्टिनेंट हुए हैं।

इसका चयन मई 2019 में ही हो गया था। ट्रेनिंग के दौरान शनिवार को उसे 2 स्टार लगाकर सेना की कमान संभाल की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed