फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Saints pulled by March warned Baba Nityananda

काशी के संतों ने निकाला मार्च, बाबा नित्यानंद को चेताया

Sun, 26 Jun 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 26 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kashi Saints pulled by March warned Baba Nityananda
स्वामी नित्यानंद के विरोध्‍ा में अस्सी घाट पर चेतावनी सभा करते संत।
इच्छाओं की पूर्ति के लिए ध्यान-सत्संग से आत्म चेतना जगाने वाले स्वामी नित्यानंद को काशी में कड़े विरोधों का सामना करना पड़ा रहा है। पोस्टर जलाए जाने के बाद एक तरफ जहां बाबा के शिविर के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं शनिवार की शाम संतों ने अस्सी घाट पर चेतावनी सभा की। अखिल भारतीय रामराज्य परिषद के राष्ट्रीय प्रभारी महास्वामी धर्मदत्त महाराज ने कहा कि नित्यानंद जैसे साधुवेशधारियों से काशी की संत परंपरा धूमिल हो रही है। इनके शिविर को हर हाल में बंद कराया जाना चाहिए। 
विज्ञापन



अस्सी घाट पर शाम छह बजे पहुंचे संतों ने कहा कि साधु वेश में नित्यानंद के कारनामे पूरी दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। यहां हुई सभा में परिषद के मंडल प्रमुख आचार्य श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि स्वामी नित्यानंद की वजह से काशी में तमाम धार्मिक और सामाजिक संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर भी न जाने किस दबाव में प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन




धर्म और भक्ति का ढोंग फैलाकर बाबा अपने विदेशी भक्तों को पांच सितारा होटल में आधुनिक तरीके से ध्यान की आड़ में व्यवसाय करा रहे हैं। इससे संस्कृति नष्ट हो रही है। धर्म की रक्षा के लिए ऐसे बाबा का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस सभा में विद्यानंद गिरि, फूलगिरि, अमावस गिरि, हिमांशु ब्रह्मचारी, खट्टी ब्रह्मचारी, योगेंद्र ब्रह्मचारी, जोगेंद्र ब्रह्मचारी, लाल बाबा, दंडी स्वामी श्रीप्रकाशनंद सरस्वती, विजय ब्रह्मचारी, प्रह्लाद जायसवाल, भानु प्रताप राय, बृजेश श्रीवास्तव, दीपक पांडेय समेत तमाम लोग और संत उपस्थित थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed