फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's National Awardee had prepared Banarasi Jangala saree for Nita Ambani in Miss World 2024

Miss World 2024: नीता अंबानी के लिए काशी के नेशनल अवॉर्डी ने तैयार की थी बनारसी जंगला साड़ी; मिल रहीं तारीफें

Sun, 10 Mar 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 10:20 PM IST
सार

Miss World 2024: कमालुद्दीन के बेटे मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि रिलायंस के स्वदेश ब्रांड के जरिये हमें ऑर्डर मिला कि काले रंग में गोल्ड और सिल्वर जरी का उपयोग करते हुए बनारसी जंगला साड़ी चाहिए। पहले नहीं बताया गया था कि यह साड़ी नीता अंबानी खुद पहनेंगी। कमालुद्दीन की देखरेख में दो कारीगरों को लेकर काम शुरू हुआ।

विज्ञापन
Kashi's National Awardee had prepared Banarasi Jangala saree for Nita Ambani in Miss World 2024
बनारसी जंगला साड़ी में नीता अंबानी। - फोटो : Social Media

विस्तार

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने मुंबई में आयोजित मिस वर्ल्ड 2024 के फाइनल में बनारसी जंगला साड़ी पहनी थी। सोशल मीडिया पर लोग नीता की बनारसी साड़ी की तारीफ कर रहे हैं। हैंडलूम पर बनी इस साड़ी को काशी के नेशनल अवॉर्डी बुनकर कमालुद्दीन ने तैयार किया है।

विज्ञापन

रामनगर के रामपुर निवासी कमालुद्दीन के बेटे मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि रिलायंस के स्वदेश ब्रांड के जरिये हमें ऑर्डर मिला कि काले रंग में गोल्ड और सिल्वर जरी का उपयोग करते हुए बनारसी जंगला साड़ी चाहिए। पहले नहीं बताया गया था कि यह साड़ी नीता अंबानी खुद पहनेंगी। कमालुद्दीन की देखरेख में दो कारीगरों को लेकर काम शुरू हुआ।

विज्ञापन

बंगलूरू की कतान, कॉटन टेस्टेड जरी, चार प्रतिशत सिल्वर धातु कंटेंट के साथ और फास्ट डाई, हैंडलूम पर कढ़ुवा जाल के जरिये बनारसी साड़ी लगभग 45 दिन में तैयार हुई। इससे पहले कमालुद्दीन दिवाली पर भी नीता को बनारसी साड़ी भेज चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कर चुके हैं सम्मानित

बुनकर मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि डिजाइन, कलर व जरी लगाने का निर्णय पिता कमालुद्दीन अंसारी का ही रहा। बनारसी साड़ी बनाने के लिए वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिता कमालुद्दीन अंसारी को सम्मानित भी किया था। 2016 में हैंडलूम क्षेत्र के संत कबीर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed