{"_id":"6a612510aa781cfd4c0e9931","slug":"kashi-receives-104-mm-of-rain-without-warning-mercury-rises-by-4-degrees-in-a-single-day-varanasi-news-c-20-vns1021-1476960-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी में बिना अलर्ट के 10.4 मिमी बारिश, एक दिन में 4 डिग्री चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी में बिना अलर्ट के 10.4 मिमी बारिश, एक दिन में 4 डिग्री चढ़ा पारा
विज्ञापन
उमड़े मेघ, वर्षा नदारद दशाश्वमेध घाट पर उमड़े बादल, लेकिन बिना वर्षा के ही लौटे। उज्जवल गुप्ता
वाराणसी। काशी में बिना किसी मौसम अलर्ट के 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि तीन दिन बाद अधिकतम तापमान में एक ही दिन में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बुधवार को शहर में धूप, बादल, बारिश और तेज हवा जैसी सभी मौसमी स्थितियां देखने को मिलीं। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास 33.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसून की द्रोणी लगातार दक्षिण की ओर खिसक रही है। इसके चलते मानसूनी सक्रियता का क्षेत्र पश्चिम और मध्य भारत की ओर शिफ्ट हो गया है। इससे उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बावजूद फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि 26 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं।
गंगा का जलस्तर 5 सेमी घटा
बुधवार को गंगा का जलस्तर घटकर 60.92 मीटर पर पहुंच गया। मंगलवार की तुलना में इसमें पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। इससे गंगा किनारे रहने वाले लोगों और नाविकों ने राहत की सांस ली है। पिछले तीन दिनों से छोटी नावों का संचालन बंद है। हाथ से चलने वाली नावों का संचालन नाविक समाज ने आपसी सहमति से बंद किया है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।