फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   G20 Summit in Varanasi ready for royal welcome, red carpet laid for guests

G20 Summit: आज से बनेगी जी-20 देशों के विकास की रणनीति, मेहमानों के शाही स्वागत को तैयार बनारस

Sun, 11 Jun 2023 09:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 11 Jun 2023 09:52 AM IST
सार

जी-20 देशों के मेहमान आज शाम वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां चंदन का तिलक लगाकर व विशेष अंगवस्त्रम प्रदान करके सबका स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही काशी के कण-कण शंकर के मूलतत्व का अहसास भी होगा।

विज्ञापन
G20 Summit in Varanasi ready for royal welcome, red carpet laid for guests
जी-20 सम्मेलन को लेकर वाराणसी में सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन के लिए चिर पुरातन काशी नए कलेवर में सज धजकर तैयार है। विदेशी मेहमानों के स्वागत में रेड कार्पेट बिछ गई है। एयरपोर्ट से गंगा के तट तक भारतीय संस्कृति व कला के रंग बिखर रहे हैं। दुनिया के दिग्गज देशों से आने वाले मेहमानों की अगवानी ऐसी होगी, जिसे पूरी दुनिया देखेगी। काशी आने वाले मेहमान देश की धार्मिक, आध्यात्मिक, संस्कृति विरासत के साथ ही इतिहास से भी परिचित होंगे। काशी आने वाले मेहमानों को उपहार के तौर पर गुलाबी मीनाकारी से बने मोर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


जी-20 देशों के मेहमान रविवार की शाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां चंदन का तिलक लगाकर व विशेष अंगवस्त्रम प्रदान करके सबका स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही काशी के कण-कण शंकर के मूलतत्व का अहसास भी होगा। एयरपोर्ट से लेकर होटल ताज और नमो घाट तक जगह-जगह लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भारतीय लोककला व संस्कृति के रंग बिखरेंगे। ताज होटल में भी लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


टीएफसी में बैठक, गंगा आरती देखेंगे
12 जून को सुबह 10 बजे मंत्री समूह टीएफसी पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से बैठक शुरू होगी, जो कि शाम पांच बजे तक चलती रहेगी। इस बीच दोपहर में लंच ब्रेक होगा। शाम छह बजे विदेशी मेहमान नमो घाट पहुंचेंगे और वहां से क्रूज में सवार होकर गंगा घाट देखेंगे। विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती भी देखेंगे। वापसी में ताज होटल में डिनर होगा। 13 जून को सुबह नौ बजे मंत्री समूह भगवान महात्मा बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचेंगे। यहां ब्रेकफास्ट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे। सारनाथ भ्रमण के बाद मेहमानों की वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जी-20 सम्मेलन के लिए बनारस में आज से 13 तक रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें पूरा अपडेट

अगले 100 वर्षों की चुनौतियों पर चर्चा

G20 Summit in Varanasi ready for royal welcome, red carpet laid for guests
वाराणसी में सजावट - फोटो : अमर उजाला

जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक में अगले सौ वर्षों की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाधान की योजना बनेगी। विकास मंत्री अपने-अपने देशों के विकास मॉडल को बताएंगे। सम्मेलन के दौरान पिछले कुछ वर्षों में वित्तीय संकट, जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने का खाका भी खींचा जाएगा। साथ ही आने वाले में समय में मानव संसाधन, प्रौद्योगिकी, तकनीक, बीमारी और संस्कृति के सामने आने वाली चुनौतियों पर मंथन होगा।

 

प्राचीनता के साथ होंगे आधुनिकता के दर्शन

G20 Summit in Varanasi ready for royal welcome, red carpet laid for guests
नमो घाट पर सजावट - फोटो : अमर उजाला

 जी-20 देशों के विकास मंत्रियों को काशी में प्राचीनता के साथ ही आधुनिकता के भी दर्शन होंगे। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ ही आध्यात्म का कलेवर आकर्षण का केंद्र होगा। गंगा के घाटों का सौंदर्य और दुल्हन की तरह सजी काशी हर किसी को मोह रही है। काशी अपने मिजाज और दर्शन के अनुरूप दिखेगी। हरहुआ चौराहे के पास तथागत के प्रथम उपदेश देते हुए पांच शिष्यों की थ्री डी स्कल्पचर और बुद्धा मुद्रा का इंस्टालेशन आकर्षित कर रहा है।

चौकाघाट आरओबी के पास लैंडस्केप और सारनाथ के पास रिंग रोड पर धर्म चक्र लगाने से सुंदरता बढ़ी है। लहुराबीर में फाउंटेन के साथ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट देखने को मिला है। मैदागिन पर थ्री डी व्यू त्रिशूल लगा है। गिलट बाजार चौराहे पर थ्री डी जी- 20 के ग्लोब के स्कल्पचर के साथ फव्वारे लगे हैं। एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार, नमोघाट के पास चौकाघाट से नमो मार्ग पर दोनों तरफ दो-दो राष्ट्रीय फूल कमल का इंस्टालेशन किया गया है।


 

घरों और प्रतिष्ठानों का रंग है एक

वीआईपी रूट के मार्गों के घरों और प्रतिष्ठान एक रंग में रंगे हैं। दीवारों पर वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत के अनुकूल चित्रकारी की गई। इसमें बनारस की विभिन्न विधाओं की हस्तियां, लोक कला आदि शामिल है। अर्द्धचन्द्राकार घाटों के किनारे ऐतिहासिक इमारतों को एकरूपता देने लिए एक रंग में रंगा गया है। फसाड लाइटों से गंगा किनारे के भवनों की खूबसूरती और बढ़ गई है। प्रमुख स्थलों को इलेक्ट्रिक झालरों से सजाया गया है। पोल पर तिरंगा स्पाइरल लाइट और जी-20 का लोटस लोगो लगाया गया है

नौ अर्चक करेंगे महाआरती, 18 देव कन्याएं डुलाएंगी चंवर

G20 Summit in Varanasi ready for royal welcome, red carpet laid for guests
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

जी 20 देशों के मेहमान मां गंगा की भव्य महाआरती रविवार को देखेंगे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से गंगा आरती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। शनिवार की शाम गंगा आरती का रिहर्सल भी हुआ। इस दौरान पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने तैयारियों का जायजा लिया। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा,कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव हनुमान यादव को व्यवस्थाओं के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सुशांत मिश्रा ने कहा कि नौ अर्चक मां गंगा की भव्य महा आरती करेंगे 18 देव कन्याएं रहेंगी, जो चंवर डुलाएंगी।

शहनाई वादन से अभिभावदन

11 जून - मेहमानों के आगमन पर एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर शहनाई वादन होगा। टर्मिनल के बाहर कलाकार डमरु वादन के साथ फरवाही लोक नृत्य, जैपुरिया स्कूल के पास कर्मा लोक नृत्य, अतुलानंद चौराहे पर धोबिया लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
11 जून को रात्रि भोज के दौरान - ताज होटल में आयोजित डिनर में नदेसर पैलेस प्रांगण में प्रवेश के दौरान राई व पाई डंडा लोक नृत्य, भोज के दौरान मसकबीन वाद्ययंत्र वादन व थीम आधारित नृत्य होगा।
12 जून को टीएफसी आगमन पर - बैठक के पूर्व ढेरिया लोक नृत्य और थारू लोक नृत्य होगा। नमो घाट जाते समय कज्जाकपुरा में डमरूवादन, नमो घाट पर बमरसिया तथा कहरवा लोकनृत्य होगा।
13 जून को सारनाथ पहुंचने पर - हुड़क मजीरा वादन, गोंडी तथा मयूर लोक नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed