फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi priest will give darshan to devotees on a swing on Shravan Purnima

श्रावण पूर्णिमा पर भक्तों को झूले पर दर्शन देंगे काशी पुराधिपति

Thu, 19 Aug 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kashi priest will give darshan to devotees on a swing on Shravan Purnima
श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर काशी पुराधिपति सपरिवार झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। झूलनोत्सव पर बाबा का झूला शृंगार किया जाएगा। शृंगार के लिए बाबा की शिव-पार्वती और गणेश की प्रतिमा का टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर विशेष पूजन किया जाएगा। नाट्यकोटक्षेत्रम का मंगलवाद्य दल और काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक पूजन में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने महंत आवास से मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर साफ-सफाई व सुरक्षा के लिए मंदिर न्यास परिषद को पत्र लिखा है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा को लिखे गए पत्र की प्रतिलिपि मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है। डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि बीते साढ़े तीन सौ वर्षों से भी अधिक समय से चली आ रही लोक परंपरा के अनुसार बाबा के झूला शृंगार का उत्सव होगा।
विज्ञापन

श्रीकाशी विश्वनाथ माता पार्वती और पुत्र गणेश के साथ झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। श्रावण पूर्णिमा पर अपराह्न तीन बजे ही होने वाली सप्तर्षि आरती के उपरांत बाबा का झूला शृंगार किया जाएगा। महंत आवास पर शिव परिवार का परंपरागत पूजन-अर्चन करने के उपरांत शिव, पार्वती और गणेश की रजत प्रतिमा 22 अगस्त को सायं सवा पांच से साढ़े पांच के मध्य साक्षी विनायक, ढुंढिराज गणेश, अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर ले जाई जाएगी। शयन आरती के उपरांत बाबा की प्रतिमा, सिंहासन और झूला महंत आवास पर वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed