फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi naresh land registered in another person Lekhpal suspended in bhadohi

फर्जीवाड़ा: काशी नरेश के नाम की जमीन पर चढ़ाया दूसरे का नाम, लेखपाल निलंबित; जांच के लिए टीम गठित

Sat, 22 Aug 2026 10:39 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 22 Aug 2026 10:39 AM IST
सार

Varanasi News: भदोही में काशी नरेश के नाम की जमीन पर दूसरे का नाम चढ़ाने के आरोप में लेखपाल को निलंबित कर दिया दया। साथ ही विभागीय जांच बैठ दी गई। 

विज्ञापन
Kashi naresh land registered in another person Lekhpal suspended in bhadohi
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भदोही तहसील के फत्तूपुर में काशी नरेश के नाम की करोड़ों रुपये की जमीन पर गलत ढंग से दूसरे का नाम दर्ज करने के मामले में कार्रवाई हुई है। डीएम शैलेष कुमार ने लेखपाल नीति शुक्ला को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि फत्तूपुर में काशी नरेश के नाम से जमीन है। यह नॉनजेड-ए की श्रेणी में होने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार की है। इसकी कीमत करोड़ों में है। 
विज्ञापन


हलका लेखपाल नीति शुक्ला ने मिलीभगत करके उस पर किसी दूसरे का नाम दर्ज कर दिया, जबकि किसी भी जमीन पर नाम दर्ज करने का अधिकार केवल एसडीएम को है। मामले की जानकारी होने पर एडीएम न्यायिक से जांच कराई गई। आरोप सही मिलने पर हलका लेखपाल नीति शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि प्रकरण की जांच एवं सच सामने लाने के लिए टीम का गठन किया गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई भी कराई जाएगी। कहा कि भ्रष्टाचार एवं सरकार की नीतियों के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed