{"_id":"672efc43ff969d94560045d7","slug":"kashi-mp-sports-competition-2024-players-participated-in-13-games-at-407-places-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी सांसद खेल: 407 जगहों पर 76680 खिलाड़ियों ने 13 खेलों में दिखाया दमखम, 8690 हुए विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी सांसद खेल: 407 जगहों पर 76680 खिलाड़ियों ने 13 खेलों में दिखाया दमखम, 8690 हुए विजेता
Sat, 09 Nov 2024 11:38 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:38 AM IST
सार
काशी सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने किया। इस दौरान 407 जगहों पर 76680 खिलाड़ियों ने 13 खेलों में दमखम दिखाया। इसमें 8690 खिलाड़ी विजेता हुए।
विज्ञापन
काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में खेलते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2024 की ग्राम और विद्यालय स्तरीय खेलों का आगाज शुक्रवार को हुआ। ग्रामीण क्षेत्र के तीन विकास खंड सेवापुरी, आराजीलाइंस और काशी विद्यापीठ जबकि नगर क्षेत्र के पांच जोन में आदमपुर, भेलूपुर, दशाश्वमेध, कोतवाली और वरुणापार जनप्रतिनिधियों ने इसे शुरू कराया। 407 जगहों पर 76,680 प्रतिभागियों ने 13 खेलों में प्रतिभा दिखाई। लंबी कूद, रस्साकशी, खो-खो, कबड्डी, पुशअप में 8,690 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। अलग-अलग मैदानों में 1,25,685 दर्शक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मालवीय इंटर कॉलेज शाहंशाहपुर में अंडर-11 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में सिहोरवा प्राथमिक विद्यालय के छात्र, 200 मीटर में कंपोजिट विद्यालय नरोत्तमपुर के छात्र और 400 मीटर में सिहोरवा के छात्र विजेता रहे। 800 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहंशाहपुर ने दम दिखाया।
विज्ञापन
रामनगर के प्राथमिक विद्यालय पंडित सुगानू, प्राथमिक विद्यालय भीटी, प्राथमिक विद्यालय सुलतानपुर, प्राथमिक विद्यालय गोलाघाट, कंपोजिट विद्यालय वाजिदपुर, कंपोजिट विद्यालय चौक के छात्रों ने खेलों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हरदतपुर के प्रवेशकर प्रथम, लकी द्वितीय और दीपक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, नैंसी द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रही।