फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi-Mathura ahead of Tamil Nadu in religious tourism

Varanasi : धार्मिक पर्यटन में तमिलनाडु को पीछे छोड़ आगे निकले काशी-मथुरा, सैर-सपाटे में पहली बार यूपी नंबर वन

Sat, 02 Sep 2023 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा वाराणसी, नीलांबुज तिवारी
वाराणसी, नीलांबुज तिवारी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 06:52 AM IST
सार

पिछले एक वर्ष के दौरान तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में जहां 22 करोड़ पयर्टक पहुंचे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के सिर्फ दो शहरों काशी और मथुरा में 23 करोड़ पर्यटक आए हैं। यह धार्मिक पर्यटन का सर्वाधिक आंकड़ा है। 

विज्ञापन
Kashi-Mathura ahead of Tamil Nadu in religious tourism
काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी काशी और मथुरा ने नीलगिरी की पहाड़ियों पर बसे तमिलनाडु के दो दशकों तक पर्यटकों को आकर्षित करने के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है। पिछले एक वर्ष के दौरान तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में जहां 22 करोड़ पयर्टक पहुंचे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के सिर्फ दो शहरों काशी और मथुरा में 23 करोड़ पर्यटक आए हैं। यह धार्मिक पर्यटन का सर्वाधिक आंकड़ा है। 

विज्ञापन


देश और दुनिया के सैलानियों के लिए तमिलनाडु के समुद्र तट, दुर्गम पहाड़ियों पर बसे शहर पहली पसंद रहते हैं। वर्ष 2022-23 के दौरान रामेश्वरम में करीब 10 करोड़ पर्यटक पहुंचे। इसी तरह कन्याकुमारी में सैलानियों का आंकड़ा सात करोड़ तक पहुंचा है। चार करोड़ और पर्यटक आए हैं। मगर, बदलते उत्तर प्रदेश के नव्य, भव्य और दिव्य काशी विश्वनाथ धाम और मुरली मनोहर की जन्मस्थली मथुरा ने तमिलनाडु के सभी शहरों को पछाड़ दिया है। 
विज्ञापन


काशी के प्रमुख पर्यटक स्थल  वाराणसी में पर्यटकों के लिए काशी विश्वनाथ, गंगा आरती, रामनगर का किला के अलावा सारनाथ में धमेख स्तूप और लाइट एंड साउंड शो  पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम  नव्य भव्य काशी विश्वनाथ धाम और गंगा आरती के अलावा क्रूज परिवहन ने काशी आने वाले पर्यटकों सुखद अहसास कराया है। टूर ऑपरेटर संतोष सिंह ने बताया कि काशी आने वाले पर्यटक काशी विश्वनाथ धाम के बाद गंगा आरती और क्रूज से गंगा दर्शन की मांग करते हैं।

तमिलनाडु में पर्यटकों की संख्या

  • रामेश्वरम  10 करोड़
  • धनुषकोड़ी 04 करोड़
  • कन्याकुमारी 7 करोड़
  • वन्य अभ्यारण्य में एक करोड़

यूपी में पर्यटकों की संख्या

  • काशी    12 करोड़
  • मथुरा    11 करोड़
  • अयोध्या  6 करोड़
  • प्रयागराज 2.5 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed