फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kashi Mahakal Express Prayagraj fare Expensive from Lucknow

काशी महाकाल एक्सप्रेस में लखनऊ से महंगा है प्रयागराज का किराया, जानें कितने देने होंगे पैसे

Fri, 14 Feb 2020 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 Feb 2020 08:08 PM IST
सार

वाराणसी से इंदौर के बीच ट्रेन का किराया 1951 रुपये होगा।
16 फरवरी को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी।
आज ट्रेन का हुआ सफल ट्रायल, दौड़ी 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से।

विज्ञापन
Kashi Mahakal Express Prayagraj fare Expensive from Lucknow
काशी महाकाल एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी से इंदौर तक चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस का किराया लखनऊ से महंगा है। गुरुवार को ट्रेन के किराए की लिस्ट आ गई। इसमें वाराणसी से इंदौर के बीच ट्रेन का किराया 1951 रुपये होगा। 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन


बनारस से इलाहाबाद तक 737 रुपये, लखनऊ(679 रु), कानपुर(980रु), बीना(1463रु), संत हिरदारामनगर(1599 रु), उज्जैन(1803 रु) और इंदौर तक 1951 रुपये होगा।

महाकाल एक्सप्रेस का किराया गुरुवार रात निर्धारित हुआ तो यात्रियों को एक बात यह खटकने लगी कि प्रयागराज का किराया 737 और लखनऊ का किराया 679 रुपये क्यों रखा गया है। जबकि प्रयागराज काफी नजदीक है।

विज्ञापन

इस संबंध में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल यही किराया बोर्ड से जारी हुआ है। इस पर शुक्रवार को बोर्ड से जानकारी ली जाएगी।

हुआ सफल ट्रायल
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच वाली महाकाल एक्सप्रेस का शुक्रवार की शाम कैंट रेलवे स्टेशन से रन ट्रायल हुआ। शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खुली ट्रेन में सवार उत्तर रेलवे के डीआरएम, एडीआरएम सहित आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने सुल्तानपुर तक ट्रायल कर ट्रेन के परिचालन को परखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed