{"_id":"61f04f0afc59a1256d1d4f8b","slug":"kashi-immersed-in-the-celebration-and-enthusiasm-of-75th-republic-varanasi-news-vns6354656131","type":"story","status":"publish","title_hn":"75वें गणतंत्र के जश्न और उत्साह में डूबी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75वें गणतंत्र के जश्न और उत्साह में डूबी काशी
विज्ञापन
वाराणसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहर में एक अलग ही उमंग और जोश रहा। विभिन्न सरकारी कार्यालयों को आकर्षक विद्युत झालरों और लाइटों से सजाया गया। देर शाम तक कार्यालयों और अन्य स्थानों पर झंडारोहण को लेकर तैयारियां चली।
वहीं, सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, कैंट रेलवे स्टेशन, लहरतारा स्थित डीआरएम भवन, बनारस स्टेशन, बरेका और बीएचयू गेट स्थित मालवीय चौराहे को तिरंगे विद्युत झालरों से सजाया गया। वहीं गंगा घाट किनारे कुछ होटलों और रेस्टोरेंट की भी सजावट देखते बनी। बुधवार सुबह सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण किया जाएगा।
75वें साल में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस पर सुबह पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त और बीएचयू के एमपी थिएटर मैदान में कुलपति झंडारोहण करेंगे। वहीं काशी विद्यापीठ व संपूर्णानंद के प्रशासनिक भवन में कुलपति झंडारोहण करेंगे। बीएसए व डीआईओएस कार्यालय में भी झंडारोहण होगा। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यालयों पर झंडारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना वॉरियर रानी कुंवर करेंगी कमिश्नरी पर झंडारोहण
कमिश्नरी पर झंडारोहण बुधवार सुबह कोरोना वॉरियर स्वास्थ्य कर्मी रानी कुंवर करेंगी। कोरोना से जंग में शहर के 50 हजार लोगों का टीकाकरण कर सुरक्षा कवच देने वाली रानी कुंवर को वीआईपी प्रोटोकाल के तहत उनके घर से कमिश्नरी कार्यालय लाया जाएगा। झंडारोहण के बाद ससम्मान घर पहुंचाया जाएगा। अमृत महोत्सव के तहत इस साल गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आयुक्त दीपक अग्रवाल के कार्यभार संभालने के बाद से ही उनकी ओर से एक पहल की शुरुआत की गई है। जिसके तहत हर साल समाज से कोई आम व्यक्ति झंडारोहण करता है। पिछले कुछ सालों में सफाई कर्मचारी, समाजसेवी या किसी अन्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोगों के हाथों झंडा फहराया गया है।
सरकारी स्कूलों में अभिभावक व शिक्षक करेंगे झंडारोहण
देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर सरकारी स्कूलों में कोरोना के कारण इस बार शिक्षक व अभिभावक मिलकर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाएंगे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। वहीं सीबीएसई स्कूलों में भी ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड में कार्यक्रम होंगे।
अपार्टमेंट में मनेगा गणतंत्र का जश्न
स्कूल, कॉलेजों के साथ-साथ अपार्टमेंट में भी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत गणतंत्र का उत्सव धूमधाम से मनेगा। जिसमें कई सोसाइटी में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलों के आयोजन भी होंगे। सिकरौल स्थित सूर्या ग्रीन अपार्टमेंट, लंका स्थित कामधेनू अपार्टमेंट, सुंदरपुर स्थित रूद्रा अपार्टमेंट, महमूरगंज स्थित ईश्वर टॉवर, शिवपुर स्थित स्वास्तिक गार्डनिका सहित अन्य अपार्टमेंट में आयोजन होंगे।
कब कहां होगा झंडारोहण
8:45 बीएचयू मालवीय भवन पर झंडारोहण
9:00 बजे एम्फीथिएटर मैदान में
9:00 बजे बरेका खेल मैदान में
9:30 बजे अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में
10:00 बजे बीएसए कार्यालय पर
10:05 बजे पूर्वात्तर रेलवे के खेल मैदान में