फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi has so far received development projects worth 51 thousand crores, here are the complete details

Varanasi: काशी को अब तक मिलीं 51 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं, ये रहा पूरा ब्यौरा

Fri, 24 Mar 2023 09:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 24 Mar 2023 09:49 AM IST
सार

बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। इस नगरी को सभी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री 28 और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास करेंगे। इसमें काशीवासियों को कैंट से गोदौलिया के बीच रोपवे की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन
Kashi has so far received development projects worth 51 thousand crores, here are the complete details
काशी - फोटो : OnlinePrasad.com

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते नौ वर्षेां में 51 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की 500 से अधिक विकास योजनाओं की सौगात काशीवासियों को दी है। इससे काशी विकास की नई ऊंचाइयों को छूने लगी है। विकास का नया मॉडल बनकर उभरी है। अब रोपवे, आरओबी, फ्लाईओवर, फोरलेन सहित कई योजनाएं आकार लेंगी।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। इस नगरी को सभी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री 28 और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास करेंगे। इसमें काशीवासियों को कैंट से गोदौलिया के बीच रोपवे की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन



 

Kashi has so far received development projects worth 51 thousand crores, here are the complete details
काशी विश्वनाथ मंदिर में एक भी श्रद्धालु नहीं - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर में लागू होगी नई सुरक्षा व्यवस्था

काशी विश्वनाथ मंदिर में नई सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की जाएगी। अपराध नियंत्रित करने के लिए सिटी कंट्रोल सिस्टम से शहर और गांव में एनपीआर (नंबर प्लेट रिकग्नाइज) कैमरे लगाए जाएंगे। दो नए थाने बजरडीहा और चांदमारी मिलेंगे। साइबर थाने का अपना भवन होगा। बाबतपुर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण के साथ यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

ये हैं बड़ी विकास परियोजनाएं

 949 करोड़: वाराणसी रिंगरोड फेज 2

 728 करोड़: स्मार्ट सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैमरों से लैस

 738 करोड़: विश्वनाथ धाम का निर्माण

 644.49 करोड़: रोपवे का निर्माण

 412.50 करोड़: मोहनसराय-कैंट सीसी सड़क

 400 करोड़: संपूर्णानंद स्टेडियम

 269.10 करोड़: वाराणसी-भदोही मार्ग

 241.89 करोड़: काली माता मंदिर से आजमगढ़ रोड तक फोरलेन

 241.89 करोड़: लहरतारा-बीएचयू फोरलेन

 218.16 करोड़: कचहरी से संदहां फोरलेन

 200 करोड़: 600 टीडीपी क्षमता का वेस्ट टू एनर्जी प्लांट

166.14 करोड़: फुलवरिया-लहरतारा फोरलेन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed