फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Film Festival will start by Hindi films premiere from next year in varanasi

काशी फिल्म महोत्सव: हिंदी फिल्मों के प्रीमियर से अगले साल होगा आगाज, यूपी फिल्म सिटी का ब्रांड एंबेसडर बन सकता है बनारस

Thu, 30 Dec 2021 11:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Dec 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kashi Film Festival will start by Hindi films premiere from next year in varanasi
काशी फिल्म महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला

काशी फिल्म महोत्सव ने यूपी फिल्म सिटी को एक नई रफ्तार दी है। अगले साल काशी में होने वाला काशी फिल्म महोत्सव में हिंदी और भोजपुरी की बड़ी फिल्मों का प्रीमियर होगा। इसके साथ ही बड़े-बड़े सितारों का जमावड़ा भी लगेगा। महोत्सव के आयोजकों ने बनारस को यूपी फिल्म सिटी का ब्रांड एंबेसडर बनाने की ओर भी कदम बढ़ा दिया है। बनारस में होने वाले फिल्म महोत्सव की चर्चाएं बॉलीवुड के गलियारों तक हैं।

विज्ञापन


काशी फिल्म महोत्सव को कॉन फिल्म फेस्टिवल की तर्ज पर करने की तैयारियां हैं। भारतीय सिनेमा जगत की नामचीन हस्तियों ने तीन दिवसीय आयोजन के दौरान फिल्म बंधु के पदाधिकारियों को यह भरोसा दिलाया है कि बनारस की तरह ही काशी फिल्म महोत्सव को पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बनाकर रहेंगे। बनारस में हर साल होने वाले महोत्सव में हिंदी और भोजपुरी जगत की बड़ी बजट की फिल्मों का प्रीमियर किया जाएगा।

विज्ञापन

फिल्म बंधु के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने कहा कि अगले साल काशी फिल्म महोत्सव का स्वरूप और भी भव्य होगा। अगले साल महोत्सव की शुरूआत बड़ी फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर से करने की तैयारी है। सांसद व अभिनेता रवि किशन ने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान ढेर सारे सकारात्मक प्रस्ताव मिले हैं और उन सभी को अगले साल के महोत्सव में जोड़ा जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान जहां 42 फिल्मों को अनुदान मिला वहीं दर्जनों फिल्मों की शूटिंग के प्रस्ताव भी तैयार किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed