फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Darshan Tourists travel by e-bus 2499 rupees guides will provide information

काशी दर्शन: 2499 रुपये...10:30 घंटे में ई-बस से पर्यटक घूमेंगे शहर, गाइड देंगे जानकारी; जानें पूरी बात

Sun, 23 Nov 2025 09:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 09:22 AM IST
सार

Kashi Darshan Bus Seva: काशी दर्शन बस सेवा पर्यटकों को मठ-मंदिरों और पर्यटन स्थलों की सैर कराई। इसमें प्रशिक्षित गाइड भी रहेंगे, जो इतिहास के विषय में जानकारी भी देते रहेंगे। यह यात्रा साढ़े 10 घंटे की होगी।

विज्ञापन
Kashi Darshan Tourists travel by e-bus 2499 rupees guides will provide information
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: काशी आने वाले पर्यटकों के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से काशी दर्शन बस सेवा शुरू होने जा रही है। ये बस सेवा 10:30 घंटे में काशी आने वाले पर्यटकों को शहर के सभी मंदिरों और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराएगी। इसके लिए प्रति व्यक्ति 2499 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। एक दिसंबर से यह सेवा शुरू होगी। 

विज्ञापन


कैंट स्थित चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन से सुबह आठ बजे यह सेवा शुरू होगी और शाम 6:30 बजे वापस आएगी। इन बसों में हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाले प्रशिक्षित गाइड भी मौजूद रहेंगे, जो यात्रियों को काशी के इतिहास, अध्यात्म और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएंगे। 
विज्ञापन


यात्रा कार्यक्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, काल भैरव, संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर, तुलसी मानस मंदिर और बौद्ध तीर्थ स्थल सारनाथ शामिल हैं। पैकेज में श्री काशी विश्वनाथ धाम के सुगम दर्शन का टिकट भी जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को बिना किसी भीड़-भाड़ के सहज दर्शन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों के अनुभव को और जीवंत बनाने के लिए अस्सी घाट की प्रसिद्ध ‘सुबह-ए-बनारस’ की आरती और शाम की गंगा आरती को भी इसमें शामिल किया गया है। सुबह यात्रियों को बनारसी कचौड़ी-सब्जी और जलेबी का स्वाद चखाया जाएगा। वहीं, शाम की यात्रा में चाट और स्थानीय व्यंजनों का आनंद मिलेगा। शुरुआती चरण में एक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिन्हें बाद में संख्या बढ़ाई जा सकती है। 

इन स्थलों का भ्रमण कराएगी बस : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री कालभैरव मंदिर, श्री कालभैरव मंदिर, स्वर्वेद महामंदिर धाम, सारनाथ, संकट मोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर, नमो घाट और गंगा किनारे के टूरिस्ट स्पॉट।  

काशी दर्शन का प्रति व्यक्ति किराया 2499 रुपये है। शुरू में एक बस चलाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर बसों की और संख्या बढ़ाई जाएगी। - परशुराम पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed