फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Karpatra Prakatyotsav Five day event will start in Varanasi from 16 August

करपात्र प्राकट्योत्सव: वाराणसी में 16 अगस्त से शुरू होंगे पांच दिवसीय आयोजन, धर्म सम्राट को करेंगे नमन

Sun, 13 Aug 2023 06:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Aug 2023 06:36 PM IST
सार

धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की तपोस्थली वाराणसी के धर्मसंघ में 116वें करपात्र प्राकट्योत्सव पर पंच दिवसीय आयोजन होंगे।आयोजन के दौरान  करपात्री जी महाराज के प्रकट हुए होने से लेकर अब तक के दिन के बराबर 42 हजार 340 दीप जलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Karpatra Prakatyotsav Five day event will start in Varanasi from 16 August
वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की तपोस्थली वाराणसी के धर्मसंघ में 116वें करपात्र प्राकट्योत्सव पर पंच दिवसीय आयोजन होंगे। विद्वत सत्कार, राम कथा, करपात्र दीपावली, वसंत पूजन, गौरी केदारेश्वर जलाभिषेक जैसे विविध आयोजन के जरिये करपात्री जी महाराज का पुण्य स्मरण किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार 16 से 20 अगस्त तक करपात्र प्राकट्योत्सव के आयोजन होंगे। 16 अगस्त को स्कूली बच्चों की लेखन और भाषण प्रतियोगिता होगी। दूसरे दिन 17 अगस्त को करपात्र दीपावली मनाई जाएगी। करपात्री जी महाराज के प्रकट हुए होने से लेकर अब तक के दिन के बराबर 42 हजार 340 दीप जलाए जाएंगे।

विज्ञापन

19 अगस्त को वसंत पूजन

18 अगस्त को प्राकट्य दिवस पर करपात्र रत्न अलंकरण समारोह होगा। इस वर्ष श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय को अति प्रतिष्ठित करपात्र रत्न अलंकरण प्रदान किया जाएगा। डॉ. ददन उपाध्याय को करपात्र गौरव और पंडित दयाशंकर तिवारी को करपात्र कृपा सम्मान दिया जाएगा। चौथे दिन 19 अगस्त को वसंत पूजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रखर मानस वक्ता मुरलीधर महाराज की 11 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ भी होगा। धर्मसंघ के महामंत्री पंडित जगजीतन पांडेय ने बताया कि धर्मसंघ पीठाधीश्वर के नेतृत्व में 20 अगस्त को भव्य गौरी केदारेश्वर जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed