{"_id":"5f8369368ebc3e9bff7e11cb","slug":"karni-sena-city-news-vns552329215","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनको मुगलों से प्रेम है वह पाकिस्तान चले जाएं : सूरज पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनको मुगलों से प्रेम है वह पाकिस्तान चले जाएं : सूरज पाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश का माहौल खराब है तो वह देश छोड़कर चले जाएंगे। यह देश उनका नहीं है जो वंदेमातरम कहने तक में शर्माते हैं। जिन्हें आज भी मुगलों से प्रेम है, वह पाकिस्तान चले जाएं।
रविवार को दो दिवसीय काशी प्रवास पर आए सूरज पाल सिंह ने कहा कि बाबर और औरंगजेब की निशानियां खत्म होनी चाहिए। सरकारें देशभर में मौजूद सभी अवैध निर्माण गिराएं, नहीं तो करणी सेना रणनीति के तहत अभियान शुरू करेगी। अयोध्या की तरह मथुरा और काशी में भी कदम उठाए जा सकते हैं। सुशांत सिंह के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अभी तक यह मुद्दा ठंडा नहीं हुआ है और न ही करणी सेना ऐसा होने देगी। नशेड़ी नामी हस्तियों को सीबीआई जेल भेजने की तैयारी में है। करणी सेना बॉलीबुड के ऐसे कलाकारों की फिल्मों के बहिष्कार की योजना बना रही है।
हाथरस की बिटिया के मामले में करणी सेना चाहती है कि गुनहगारों को सरेआम फांसी की सजा हो, लेकिन निर्दोष को नहीं। यह ऑनर किलिंग का मामला है। जिन बच्चों को आरोपी बताया जा रहा है, वे दरअसल वहां मौजूद ही नहीं थे। भीम आर्मी का चंद्रशेखर, राहुल, प्रियंका जाति विशेष के पीछे पड़े हैं और गाली दे रहे हैं। यह एक जाति को बदनाम करने की साजिश हो रही है। मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सिद्ध हो चुकी है कि बेटी के साथ रेप नहीं हुआ था।