फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kargil vijay diwas donate blood In honor of the martyrs camp will be held in BHU on 26 july

लहू देश के लिए: शहीदों के सम्मान में कारगिल विजय दिवस पर कल करें रक्तदान, बीएचयू में लगेगा शिविर

Tue, 25 Jul 2023 12:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 Jul 2023 12:08 PM IST
सार

कारगिल में देश के लिए अपनी प्राण न्योछावर कर विजय दिलाने वाले वीर सपूतों की याद में 26 जुलाई को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आप रक्तदान करके शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों की मदद भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Kargil vijay diwas donate blood In honor of the martyrs camp will be held in BHU on 26 july
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल में देश के लिए अपनी प्राण न्योछावर कर विजय दिलाने वाले वीर सपूतों की याद में 26 जुलाई को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आप रक्तदान करके शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों की मदद भी कर सकते हैं। बुधवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीएचयू अस्पताल में डॉक्टर्स लाउंज में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आप भी रक्तदान करने के लिए आगे आइये।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम इस दौरान रक्तदान से होने वाले फायदे भी बताएगी। रक्तदान करने को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं। लेकिन चिकित्सकों के अनुसार, रक्तदान करने का सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान करने से लोगों को आगे आना चाहिए। इससे मरीजों की जान बचाने के साथ ही खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है।

विज्ञापन

रक्तदान का सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं

सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने कहा कि रक्तदान करने का सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। दूसरों की मदद के लिए किए गए दान से जो सुकून मिलता है, उसका कोई मोल नहीं होता है। अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed