{"_id":"639bd7928a217714d8741adc","slug":"karate-players-from-15-states-will-show-their-strength-today-asian-judges-will-monitor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: 15 राज्यों के कराटे खिलाड़ी आज दिखाएंगे दमखम, एशियन जज करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: 15 राज्यों के कराटे खिलाड़ी आज दिखाएंगे दमखम, एशियन जज करेंगे निगरानी
Fri, 16 Dec 2022 07:57 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:57 AM IST
सार
मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स (मामा) के तत्वावधान में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से बीएचयू एंफीथिएटर मैदान के इनडोर हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेजबान यूपी समेत राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली व पंजाब की टीम बृहस्पतिवार को बनारस पहुंची। जबकि महाराष्ट्र की टीम शुक्रवार आएगी।
विज्ञापन
कराटे
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय सातवीं मामा आल इंडिया कराते चैंपियनशिप में शुक्रवार को बीएचयू के विभूतिनारायाण हाल में सब जूनियर और कैडेट के खिलाड़ियों का मुकाबला होगा। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु करेंगे।
मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स (मामा) के तत्वावधान में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से बीएचयू एंफीथिएटर मैदान के इनडोर हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेजबान यूपी समेत राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली व पंजाब की टीम बृहस्पतिवार को बनारस पहुंची। जबकि महाराष्ट्र की टीम शुक्रवार आएगी।
आयोजन सचिव मानव अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसई किसलय मानव ने बताया कि 16 व 17 दिसंबर होने वाली प्रतियोगिता के पहले चार कोर्ट पर कराते की सब जूनियर और कैडेट टीम का मुकाबला होगा। सभी मुकाबले रेफरी काउंसिल के चेयरमैन एशियन रेफरी सेंसई अश्विनी यादव और अध्यक्ष छत्रपाल नाम देव की निगरानी में होंगे। इनके अलावा मैचों के संचालन के लिए कुल 130 ऑफिशियल (रेफरी/जज) की तैनाती की गई है। शशिशेखर शर्मा व शोभनाथ पटेल रेफरी कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं। किसलय ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु शुक्रवार को सब जूनियर वर्ग के मुकाबले का शुभारंभ करेंगे जबकि अगले दिन पूर्व मंत्री विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।