{"_id":"60edca368ebc3e335b1433c2","slug":"kanungo-asked-for-facility-fee-for-measurement-of-land-suspended-for-video-going-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की पैमाइश के लिए कानूनगो ने मांगा सुविधा शुल्क, वीडियो वायरल होने पर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की पैमाइश के लिए कानूनगो ने मांगा सुविधा शुल्क, वीडियो वायरल होने पर निलंबित
Tue, 13 Jul 2021 10:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
मऊ जिले के सदर तहसील में तैनात एक कानूनगो का जमीन की पैमाइश के लिए सुविधा शुल्क मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो दस जुलाई का बताया जा रहा है। डीएम अमित बंसल ने इसे गंभीरता से लेते हुए कानूनगो को निलंबित करने का एसडीएम सदर को निर्देश दिया। मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन
सदर तहसील के पहसा और चकरा हलके में तैनात कानूनगो राजेश सिंह को गांव का प्रभार दिया गया है। वायरल वीडियो में कानूनगो पैमाइश के लिए किसान से रुपये की मांग कर रहा है। वीडियो में केवल कानूनगो का चेहरा दिखाई दे रहा है, जबकि जिस किसान से कानूनगो की बात हो रही है, उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। बातचीत में किसान ने अपने नाम और गांव के विषय में कोई चर्चा नहीं की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गई। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कानूनगो राजेश सिंह को निलंबित करने का एसडीएम सदर को निर्देश दिया। सदर एसडीएम जयप्रकाश यादव का कहना है कि कानूनगो राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। नायब तहसीलदार को जांच सौंपी गई है। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन