{"_id":"6933c00a3f844f827e06fc2e","slug":"kandwa-pahadi-nathupur-gate-face-daily-traffic-jam-but-bareka-administration-unable-to-solution-in-varanasi-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Traffic: कंदवा, पहाड़ी और नाथूपुर गेट पर रोज लगता है जाम, हल नहीं निकाल पा रहा बरेका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Traffic: कंदवा, पहाड़ी और नाथूपुर गेट पर रोज लगता है जाम, हल नहीं निकाल पा रहा बरेका प्रशासन
Sat, 06 Dec 2025 11:03 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:03 AM IST
सार
वाराणसी में बनारस रेल इंजन कारखाने के तीनों गेट पर सुबह और शाम के समय जाम लगता है, लेकिन बरेका प्रशासन इसका समाधान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेका के कंदवा, पहाड़ी और नाथूपुर गेट पर रोज जाम लग रहा है। जाम की वजह से आवासीय कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी घंटे भर तक जाम में फंसे रहते हैं। बरेका प्रशासन इसका हल नहीं निकाल पा रहा है। कंदवा गेट के बाहर कंचनपुर कॉलोनी में रेल कर्मचारी रहते हैं। केंद्रीय विद्यालय भी है। आसपास के लोग दैनिक कार्यों के लिए इसी गेट से गुजरते हैं। यहां अकसर जाम लग जाता है। आरपीएफ चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
खामियाजा बरेका के अधिकारियों और कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है। कर्मचारी किसी तरह से कंदवा गेट से निकलकर आगे कारखाने में जाने के लिए नाथूपुर गेट पर पहुंचते है। वहां भी रेलवे फाटक होने से जाम का सामना करना पड़ता है। यही हाल पहाड़ी गेट पर भी है।
विज्ञापन
गेट इतना सकरा है कि एक बार में एक ही वाहन पास हो पाता है। कंदवा के स्थानीय निवासी चंदन, माता प्रसाद ने कहा कि जाम से निजात तभी मिल सकती है जब सुरक्षा कर्मी अपना काम करें। बरेका प्रशासन को भी इस पर सोचना चाहिए। वहीं, सिगरा से महमूरगंज तक भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन