कलराज मिश्र ने इंडोर स्टेडियम का किया उद्घाटन, RSS के वरिष्ठ प्रचारक के निधन पर दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के खेल प्रेमियों के लिए इंडोर स्टेडियम की सौगात दी। राज्यपाल ने आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक पी परमेश्वरन के निधन पर श्रद्धांजलि दी।
डीएवी पीजी कॉलेज परिसर में करीब 2 करोड़ की लागत से बने उच्चीकृत इंडोर स्टेडियम का उदघाटन कर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने इसे युवा खिलाड़ियों को समर्पित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्यदेव सिंह ने बताया कि पूर्वांचल के खिलाड़ियों को अब खेलों में बेहतरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से फिट इंडिया मुहिम छेड़ी है, हमारा यह प्रयास उसी मुहिम को और मजबूती प्रदान करने वाला है। 500 दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले इस स्टेडियम में एक अत्याधुनिक जिम, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, कुश्ती एवं कबड्डी खेलों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य इनडोर खेल भी यहां आयोजित किए जा सकेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक और भारतीय जन संघ के नेता रहे पी परमेश्वरन का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा के शीर्ष नेता भी दुःखी हैं।
एकदिवसीय दौरे पर वाराणसी आए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि परमेश्वरन संघ के वरिष्ठ विचारकों में से एक थे। उन्होंने केरल के साथ ही दक्षिण के अन्य राज्यों में संघ का काफी विस्तार किया था। उनका निधन संघ के साथ ही इस देश के अपूरणीय क्षति है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।